फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे के निशान को पार कर गई यमुना, ताजेवाले बांध से छोड़ा गया पानी

Wed, 01 Aug 2018 12:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यमुना के जल स्तर में वृद्धि का दौर जारी है। प्रयागघाट पर यमुना जल ने चेतावनी लेवल 165.20 मीटर को पार कर दिया। शाम छह बजे पानी का जल स्तर यहां चेतावनी लेवल से छह सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया।       
विज्ञापन


मंगलवार को यमुना के जल स्तर में धीमी रफ्तार से वृद्धि हुई है। सुबह छह बजे प्रयागघाट पर यमुना का जल स्तर चेतावनी लेवल 165.21 मीटर पर था जो शाम को छह बजे 165.26 मीटर पर पहुंच गया। 

इससे गोकुल बैराज से भी पानी सीधे निकलते हुए वृद्धि कर रहा है। आगरा की ओर गोकुल बैराज से 53 हजार से 57 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। सभी गेट खुले होने के कारण ओखला से आ रहा संपूर्ण पानी सीधे आगरा की ओर निकल रहा है। 
विज्ञापन


इससे यमुना किनारे की कालोनियों में भी पानी पहुंचने लगा है। सिंचाई अधिकारियों का आकलन है कि ताजेवाले बांध से छोड़े गए अधिकतम जल के मथुरा में तीन अगस्त को पहुंचने की संभावना है। इसी दौरान यमुना जल में अधिकतम वृद्धि होगी।   
विज्ञापन

इसी को देखते हुए प्रशासनिक अफसरों ने यमुना के तटीय क्षेत्रों का भ्रमण करना शुरू कर दिया है। एडीएम वित्त रवींद्र कुमार ने शाम के वक्त सदर और महावन तहसील क्षेत्र के यमुना किनारे के क्षेत्रों का संबंधित एसडीएम के साथ जायजा लिया। एसडीएम छाता ने शेरगढ़ क्षेत्र का जायजा लिया।
      
समय                 प्रयागघाट           गोकुल बैराज              
सुबह 6 बजे        165.21 मीटर    163.45 मी.          
दोपहर 12 बजे    165.22 मीटर    163.47 मी.      
दोपह  2 बजे      165.24 मीटर    163.55 मी      
शाम    04 बजे    165.26 मीटर    163.60 मी      
चेतावनी लेवल-165.20 मीटर      
खतरे का निशान-166.00 मीटर      

यमुना के जल स्तर में वृद्धि हो रही है, लेकिन इससे चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। यमुना किनारे बने मकान ही इससे प्रभावित होंगे। इसके लिए सभी एसडीएम ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा किया है। सहायता शिविरों की व्यवस्थाएं देखी हैं।      
- रवींद्र कुमार, एडीएम वित्त
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें