सोमवार सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक धूल कणों की संख्या कम रही। शाम 5 बजे धूल कण रात के 500 के मुकाबले केवल 61 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तक आ गए। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी की गई सूची में आगरा देश का चौथा प्रदूषित शहर रहा। सोमवार को आगरा का एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 214 रहा। रविवार के मुकाबले इसमें थोड़ी सी कमी आई।
रविवार को धूल कणों की मात्रा 500 को पार कर गई थी, लेकिन सोमवार शाम को हवाओं के कारण गुणवत्ता में सुधार आया और पश्चिम से चलीं धूल भरी हवाएं भी थमीं। बीते साल मई के महीने में केवल एक दिन ही एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 के पार हो पाया था, जबकि इस बार दो दिन, साल 2019 में भी दो दिन और साल 2018 में सबसे ज्यादा 8 दिनों तक आगरा की हवा खराब रही थी।
देश का चौथा प्रदूषित शहर रहा आगरा
शहर एक्यूआई
भिवाड़ी 273
वाराणसी 233
मंडी गोविंदगढ़ 217
आगरा 214
सिंगरौली 214