फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौन फायर के साथ क्रिसमस कार्यक्रमों का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
कासगंज क्रिसमस पर्व के शुभारंभ पर प्रभु ईशु मसीह के जन्म के संबंध में नाटक प्रस्तुत करते प्रतिभा? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। क्रिसमस के नजदीक आते ही मसीह समाज में हर्ष का माहौल है। मंगलवार रात बॉन फायर कार्यक्रम के साथ क्रिसमस कार्यक्रमों का आगाज हो गया। बच्चों ने प्रभु यीशु मसीह के जन्म पर नाटक प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर जिला जज बीके सिंह, विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल एवं इंजीनियर अब्दुलरब ने मशाल जलाकर किया। इस दौरान सदर चर्च के पादरी अनिल ज्ञान प्रकाश ने प्रभु यीशु मसीह के जन्म पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हम प्रभु यीशु से प्रार्थना करते हैं कि कोरोना महामारी से विश्वभर की मानवजाति को प्रभु बचाएं।
उन्होंने पर्व की परंपराओं के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दीं और गरीब-असहाय लोगों की मदद का आह्वान भी किया गया। विशिष्ट अतिथि अखिलेश अग्रवाल ने सभी प्रतिभागी बच्चों को उपहार बांटे। मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों ने क्रिसमस पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान क्रिसमस गीत भी गाए गए। कार्यक्रम के दौरान सिरिल सी. लाल, यूनस लाल, अमन राय, अभय पॉल, अमर पॉल, अनुराग बाई लाल, आशीष प्रसाद, कमला मसीह, एंजलीना प्रकाश, रूबी प्रसाद, सीके प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें