फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेचनाओं के निस्तारण में न बरतें लापरवाही- आईजी

विज्ञापन
कासगंज के ढोलना थाने का निरीक्षण करते आईजी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। अलीगढ़ के आईजी पीयूष कुमार मोर्डिया ने बुधवार देरशाम थाना ढोलना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विवेचनाओं का निस्तारण गुणवत्तापरक हो। विवेचक सभी तथ्यों की अच्छे से जांच पड़ताल करें।
विज्ञापन

अलीगढ़ के आईजी पीयूष कुमार मोर्डिया बुधवार को एटा निरीक्षण करने गए थे। एटा से लौटते समय आईजी कासगंज के थाना ढोलना पहुंचे। यहां आईजी ने थाने के अभिलेखों का निरीक्षण किया और थाना परिसर में सफाई व्यवस्था देखी। उन्होंने सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया। इसके बाद उन्होंने मेस को भी देखा।
खाने की गुणवत्ता को सही रखने के निर्देश दिए गए। आईजी मोर्डिया ने थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि वे रात्रि गश्त पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने वांछित आरोपियों की अभियान चलाकर गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। समीक्षा और निरीक्षण के बाद आईजी मोर्डिया अलीगढ़ रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें