उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है।
इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ अलीगंज विधायक के बेटे ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।
फेसबुक पर राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के खिलाफ गाली-गलौज एवं अभद्र टिप्पणी करना युवक को मंहगा पड़ गया है सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के बाद भाजपा समर्थकों में आक्रोश फैल गया।