फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमला नगर में आतंकी ठहरे होने की सूचना से उड़े होश

Wed, 06 Jan 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। कमला नगर की एक महिला ने पड़ोस की कोठी में सात आतंकियों के ठहरने की सूचना देकर दिल्ली, लखनऊ और आगरा में पुलिस अधिकारियों के होश उड़ा दिए। फोन सेना के मुख्यालय पर किया गया। इसकी जानकारी पर सदर और हरीपर्वत सर्किल की पुलिस ने कोठी को घेर लिया। गृहस्वामी से पूछताछ की गई तो कोई नहीं मिला। सूचना देने वाली महिला का कोठी मालिक से आपसी विवाद का मामला निकला।
विज्ञापन


पंजाब के पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले के बाद से पूरे देश में हाई अलर्ट है। ऐसे में सोमवार रात तकरीबन 12 बजे सेना के मुख्यालय पर कमला नगर की महिला ने फोन किया। बताया कि मेरे पड़ोस की कोठी में सात आतंकी ठहरे हुए हैं। शहर में किसी बड़ी घटना करने वाले है। इसकी जानकारी सैन्य अधिकारियों ने लखनऊ में अधिकारियों को दी। इसके बाद शहर में अधिकारियों के पास फोन आया तो पुलिस के होश उड़ गए। तत्काल पुलिस को भेजा गया। देर रात दो सीओ ने पुलिस फोर्स के साथ कमला नगर में कोठी को घेर लिया। पुलिस की घेराबंदी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कोठी मालिक को बाहर निकाला। साथ ही कोठी की तलाशी ली, लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला। बाद में सूचना देने वाली महिला के बारे में पता किया तो सामने आया है कि कोठी मालिक से महिला का आपसी विवाद चल रहा है। महिला ने पहले भी उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई कराई थी। इस पर महिला से भी पूछताछ की गई। पुलिस अधिकारी उसे हिदायत देकर चले आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें