फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती में शामिल अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर, पढ़कर जुटें तैयारी में

Sat, 06 Jan 2018 12:35 PM IST
न्यज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : bureau
विज्ञापन
आगरा के कीठम में पिछले दिनों हुई सेना भर्ती की दौड़ के बाद अब लिखित परीक्षा का नंबर आने वाला है। यह परीक्षा 28 जनवरी को एकलव्य स्टेडियम में होगी। इसमें लगभग 1900 अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन


भर्ती की दौड़ में पांच हजार अ‌भ्यर्थियों का चयन किया गया था। इनमें से लगभग तीन हजार प्रमाणपत्रों की जांच और मेडिकल की परीक्षा में बाहर हो चुके हैं। लिखित परीक्षा के बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसी के आधार पर चयन किया जाएगा।

भर्ती से जुड़े अधिकारियों ने लिखित परीक्षा के लिए तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासन से बंदोबस्त करने के लिए कहा गया है। करीब नौ सौ अभ्यर्थी मेडिकल में अनफिट पाए गए थे। इन्हें पुन: परीक्षण के लिए भेजा गया था। यह परीक्षण भी लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना भर्ती - फोटो : अमर उजाला
लिखित परीक्षा में एनसीसी का सी सर्टिफिकेट रखने वाले लगभग 900 अभ्यर्थी शामिल होंगे। ये दौड़ पास कर चुके हैं। इनका चयन लगभग तय है। अभ्यर्थियों की मेरिट दौड़ सहित सभी परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर बनेगी। दौड़ में बड़ी संख्या में ग्रुप ए में रहे थे। 

ये बहुत तेज दौड़े थे। यह भर्ती आगरा और अलीगढ़ मंडल के जिलों की है। कीठम में 12 दिन तक दौड़ चली थी। कुल एक लाख 15 हजार आवेदन किए गए थे। इनमें से लगभग 70 हजार पहुंचे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें