फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एक लाख रुपये की इनामी कुश्ती बराबरी पर छूटी

विज्ञापन
दंगल की शुरुआत कराते हुए
विज्ञापन
बरौली अहीर। बमरौली कटारा में प्राचीन राधा बल्लभ समिति की ओर से आयोजित छठ दंगल में एक लाख रुपये की इनामी कुश्ती फतेहाबाद के शेरा पहलवान और अकोला के मंजीत पहलवान के बीच बराबरी पर छूटी। दंगल में आसपास के कई जिलों से आए नामी पहलवानों ने दमखम दिखाया। मुकाबलों को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य के प्रतिनिधि यशपाल राना ने किया। दंगल में कई रोमांचक मुकाबले हुए। 11 हजार रुपये की कुश्ती में शमसाबाद के अरुण पहलवान और 35 हजार रुपये की कुश्ती में महुआखेड़ा के सोनू पहलवान ने गौहरा के पहलवान को पटखनी देकर जीती। दंगल की सबसे बड़ी और अंतिम कुश्ती एक लाख रुपये की रखी गई थी। यह मुकाबला फतेहाबाद के शेरा पहलवान और अकोला के मंजीत पहलवान के बीच हुआ। दोनों पहलवानों ने शानदार दांव-पेंच लगाते हुए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। इस मुकाबले में कोई भी पहलवान निर्णायक बढ़त नहीं बना सका। आखिर में निर्णायकों ने कुश्ती को बराबरी पर घोषित कर दिया। इस दौरान उदय सिंह राना, प्रवेश राना, प्रवेंद्र राना, केएस राना, अफसर खान, शैलेंद्र चाहर, मनीष वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें