फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नगला माहौर के दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
कागारौल। क्षेत्र की ग्राम पंचायत रिठौरी के मजरा नगला माहौर में रविवार को पारंपरिक दंगल का भव्य आयोजन किया गया। ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस दंगल में दूर-दूर से आए पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन

दंगल की शुरुआत परंपरा अनुसार 10 रुपये की प्रतीकात्मक कुश्ती से हुई। इसके बाद 11-11 हजार रुपये की चार प्रमुख कुश्तियां कराई गईं। सबसे बड़ी 16 हजार रुपये की कुश्ती रामनगर अकोला के चित्रा पहलवान और नूरपुर भरतपुर के दीपक पहलवान के बीच हुई, जो कड़े मुकाबले के बाद बराबरी पर छूटी। दंगल के अंत में विजेता पहलवानों को आयोजकों द्वारा पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में रामबाबू, निरंजन सिंह, जगदीश बीडीसी, चौबसिंह, देवी सिंह, गुड्डू ठेकेदार, विष्णु पहलवान, टिंकू चौधरी, पुरुषोत्तम पहलवान, दशरथ सिंह, हाकिम सिंह, सिधि सूबेदार और विजेंद्र मास्टर का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें