मलपुरा। चाहरवाटी के गांव मुरकिया गांव का ऐतिहासिक कुश्ती दंगल 1 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से आयोजित किया जाएगा। दंगल में हरियाणा, दिल्ली, पंजाब,राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई जिलों से पहलवान दमखम दिखाएंगे। आयोजक राजकुमार चाहर (डब्लू) ने बताया कि दंगल में इस बार नेपाल के प्रसिद्ध पहलवान थापा को भी आमंत्रित किया गया है।