पापरी नागर में राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में पहले दिन 110 कुश्ती हुई संपन्न
पिनाहट (आगरा)। पापरी नागर में बुधवार को आयोजित सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में महिला और पुरुष पहलवानों ने विभिन्न भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के मुकाबलों में देश के कई राज्यों के पहलवानों ने पदक के लिए जोर आजमाइश की। मुख्य अतिथि रहीं बाह की भाजपा विधायक पक्षालिका सिंह उद्घाटन किया।
53 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की अन्नू कुमारी ने प्रथम, दिल्ली की शिवानी ने द्वितीय, पंजाब की नवनीत कौर ने तृतीय और गुजरात की उर्मिला बेन ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। 62 किलोग्राम भार वर्ग में महाराष्ट्र की प्रगति विनोद प्रथम, हरियाणा की सिनेमा द्वितीय, उत्तर प्रदेश की रिया तृतीय और चंडीगढ़ की सारा सिंधु चतुर्थ स्थान पर रहीं। 76 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की शिक्षा ने प्रथम, उत्तर प्रदेश की इतसा ने द्वितीय, महाराष्ट्र की साई भीलकी ने तृतीय और पंजाब की सुखनाजोत कौर ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
पुरुष वर्ग के 97 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा के निखिल दहिया प्रथम, दिल्ली के अंकित द्वितीय, चंडीगढ़ के तनुज तृतीय और पंजाब के वीरेंद्र सिंह चतुर्थ स्थान पर रहे। 57 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तर प्रदेश के हिमांशु पंवार प्रथम, हरियाणा के अभिषेक द्वितीय, महाराष्ट्र के अभिजीत जाधव तृतीय और पंजाब के करणवीर सिंह चतुर्थ स्थान पर रहे। 74 किलोग्राम भार वर्ग में राजस्थान के अनुज कुमार ने प्रथम, हरियाणा के राहुल ने द्वितीय, दिल्ली के सिद्धार्थ ने तृतीय और चंडीगढ़ के राहुल ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विजेता पहलवानों को भारतीय कुश्ती संघ के सचिव विनोद तोमर और गोपाल गोसेवा समिति के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर ने मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
आज आएंगे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह
बृहस्पतिवार को कार्यक्रम में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहुंचेंगे। उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह भी मौजूद रहेंगे। बृजभूषण शरण सिंह के आने के लिए हेली पैड तैयार किया गया है। बृहस्पतिवार की शाम को ह फाइनल कुश्ती भी कराई जाएगी।