फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wrestlers Protest: पहलवानों को मिला आगरा के अधिवक्ताओं का समर्थन, दिल्ली के लिए होंगे रवाना

Sun, 07 May 2023 11:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

जंतर मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों के समर्थन में आगरा के अधिवक्ता भी मैदान में आ गए हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण जनमंच के अधिवक्ता दिल्ली जाएंगे।
 
विज्ञापन
दीवानी में पहलवानों को समर्थन देने जाने से पहले बैठक करते अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के दीवानी परिसर में शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण जनमंच के अधिवक्ताओं ने बैठक का आयोजन किया। इसमें भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी व अन्य मांगों को लेकर दिल्ली जंतर मंतर पर चल रहे पहलवानों के धरने में जाकर समर्थन देने का फैसला लिया गया।

घटना की होनी चाहिए जांच

अधिवक्ताओं ने कहा कि जंतर मंतर पर धरना दे रही देश की पहलवान बेटियों ने देश का गौरव बढ़ाया है। मेडल लाकर देश का नाम रोशन किया। आज वही न्याय के लिए धरना दे रही हैं। इससे ज्यादा शर्मिंदगी की बात समाज के लिए कुछ हो नहीं सकती है। घटना की जांच होनी चाहिए। इसके साथ ही बृजभूषण को पद से हटाकर गिरफ्तार किया जाए। जल्द ही जनमंच का एक प्रतिनिधिमंडल पहलवानों से मिलने के लिए दिल्ली जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP Nikay Chunav 2023: पॉश कालोनी हों या बस्तियां, कम हुआ मतदान; बढ़ा रहा प्रत्याशियों की धड़कनें
विज्ञापन

 

ये रहे मौजूद

अधिवक्ता अजय चौधरी ने कि जो बेटियां दूसरे देशों में लड़कर अपने देश में मेडल लेकर आईं। आज वो बेटियां अपनी लड़ाई खुद लड़ रही है। बैठक में मुख्य रूप से अधिवक्ता जितेन चौहान, भारत सिंह, सत्येंद्र कुमार यादव, चौधरी हरदयाल सिंह, सुरेंद्र, लखन, उदयवीर सिंह, राजवीर सिंह यादव, सतीस कुमार, विशाल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें