फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन कुश्ती में पहलवानों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन करते मंत्री व विधायक।
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की ओर से सोमवार अंतर महाविद्यालयीय फ्री स्टाइल ग्रीको रोमन (पुरुष वर्ग) कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन चौधरी रघुनाथ सिंह महाविद्यालय, किरावली के मैदान पर हुआ। कुल 32 कॉलेजों के करीब 150 पहलवानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विधायक चौधरी बाबूलाल, मंडलायुक्त शैलेंद्र सिंह ने किया। उच्च शिक्षा मंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लें। मंडलायुक्त ने कहा कि खेल की भावना से कुश्ती लड़कर परिवार और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। विधायक चौधरी बाबूलाल ने कहा कि विधायक खेल स्पर्धा 2 एवं 3 दिसंबर को मिनी ग्रामीण स्टेडियम में आयोजित खेल स्पर्धा में शामिल होने का लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ें। वहीं, जिन खिलाड़ियों ने कुश्ती की ट्रायल प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला जीता है। उन्हें 5-9 जनवरी 2026 को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में होने वाली ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में खेलने का मौका दिया जाएगा। विजयी प्रतिभागियों को विधायक चौधरी बाबूलाल और डाॅ. अखिलेश सक्सेना ने मेडल और प्रमाणपत्र बांटे। इस दौरान कॉलेज सचिव डॉ. रामेश्वर चौधरी, अध्यक्ष शिवानी चौधरी, डायरेक्टर अग्रज प्रताप, पीटीआई सुरेंद्र शर्मा, विवि की ओर से खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशक अखिलेश सक्सेना, चयनकर्ता डॉ. धर्मेंद्र चाहर, नेत्रपाल सिंह चाहर, प्रो. रनवीर सिंह पर्यवेक्षक, प्राचार्य डाॅ. अजीत सिंह, घूरेलाल आर्य, राजवीर सिंह इंदौलिया, चंद्रप्रकाश शर्मा, सत्यपाल, राजवीर आदि मौजूद रहे।
-
ये रहे परिणाम
फ्री स्टाइल 57 किलो भारवर्ग में धर्मवीर धनगर प्रथम, सुमित सोलंकी द्वितीय, 65 किलो में केतन राना प्रथम, पवन चौधरी द्वितीय, 70 किलो में रवि कुंतल प्रथम, तरुण इंदौलिया द्वितीय, 74 किलो में नवीन प्रथम, कर्मवीर द्वितीय, 61 किलो में जतिन राठौर प्रथम, नकुल सिंह द्वितीय, 79 किलो में लवकुश शर्मा प्रथम, कान्हा द्वितीय, 86 किलो में अविनाश प्रथम, अजय द्वितीय, 97 किलो में आकाश प्रथम, रामकृष्ण द्वितीय, 92 किलो में मोहित प्रथम, शिवम् द्वितीय, 125 किलो में संजदीप चौधरी प्रथम, वीरेश चौधरी द्वितीय रहे।
विज्ञापन

ग्रीको रोमन कुश्ती के 55 किलो में आकाश प्रथम, लक्ष्मन द्वितीय, 63 किलो में पवन चौधरी प्रथम, संदीप चौधरी द्वितीय, 67 किलो में नरेंद्र कुमार प्रथम, मोहम्मद चांद द्वित्तीय, 60 किलो में रविंद्र सिंह प्रथम, ओमवीर गूजर द्वितीय, 72 किलो में प्रदीप प्रथम, हरिकिशन द्वितीय, 82 किलो में रिंकुल प्रथम, विष्णु कुमार द्वितीय, 97 किलो में सौरभ प्रथम, ललित कुंतल द्वितीय, 131 किलो में जीतू शर्मा प्रथम, अमन चौधरी द्वितीय, 77 किलो में विजय चाहर प्रथम, इंजन शर्मा द्वितीय, 87 किलो में अभिषेक सोगरवाल प्रथम, तरुण प्रताप द्वितीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें