फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के विकास ने भरतपुर के सुरेंद्र को हराकर जीती झंडे की कुश्ती

विज्ञापन
भोगांव के गांव रुई में कुश्ती में दांव-पेच लगाते पहलवान - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
भोगांव। क्षेत्र के गांव रुई में शनिवार को दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में झंडे की कुश्ती मेरठ के पहलवान विकास सिंह ने जीती। उन्होंने भरतपुर के सुरेंद्र पहलवान को हराया। दंगल में महिला पहलवानों ने भी दांव दिखाए। शुभारंभ सुल्तानंगज की ब्लॉक प्रमुख रीतू सिंह भारती ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

महिला वर्ग में अयोध्या की पहलवान सलोनी ने आगरा की सीमा को हरा जीत हासिल की। जिला स्तरीय कुश्ती में भोगांव के पहलवान आदेश गिहार ने खद्दरिया के योगेंद्र पहलवान को हराया। वहीं ब्लॉक की कुश्ती में भोगांव के अनुज गिहार ने पहलवान महेंद्र नगला मुरली को हराकर जीती।
गांव स्तर की कुश्ती में लखमीचंद ने धीरेंद्र को हराकर जीत दर्ज की। दंगल में रेफरी की भूमिका रामवीर यादव, रामदास यादव व किताब सिंह ने निभाई। विजयी पहलवानों को दंगल संयोजक नगेंद्र सिंह भारती ने नकद पुरस्कार व पगड़ी बांधकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधान सौरभ यादव, नीतू यादव, महिपाल सिंह, सुखराम राजपूत, जेम्स भारती, रक्षपाल सिंह आदित्य भारती, परशुराम वर्मा, केपी सिंह, अजय कुमार, डॉ. अशोक कुमार, सोनी यादव, विजय यादव, श्याम सिंह, विक्रम कुमार, प्रवीन कुमार, शिवकांत सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें