कासगंज के गंजडुंडवारा में आयोजित दंगल में परमजीत कौर विपक्षी पहलवान को पटखनी देती हुई। संवाद
- फोटो : KASGANJ
गंजडुंडवारा। सुजावलपुर में आयोजित दंगल के अंतिम दिन पहलवानों ने दांवपेंच आजमाए। अंतिम फाइनल कुश्ती में चंडीगढ़ की परमजीत कौर मध्यप्रदेश की मोनू पहलवान को हराकर दंगल केसरी बनीं।
दंगल में पहली कुश्ती भूरा पहलवान जम्मू कश्मीर औश्र बन्नी पहलवान राजस्थान के बीच हुई। जिसमें भूरा विजयी रहे। वहीं दूसरी कुश्ती शरीफ पहलवान जम्मू कश्मीर और बग्गा पहलवान पंजाब के बीच हुई। जिसमें शरीफ पहलवान ने जीत हासिल की। वहीं तीसरी कुश्ती महिला पहलवान मोनिका गाजियाबाद और रेनू झांसी के बीच हुई, जो बराबरी पर छूटी।
दंगल में कुल 30 कुश्तियों में से 10 कुश्ती बराबर पर छूटीं। दंगल का संचालन साबिर पहलवान ने किया। रेफरी राम आसरे पांडे रहे। दंगल आयोजक वसीम खान ने सभी का आभार व्यक्त किया। एसडीएम शिवकुमार सिंह, पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव, इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्र, नदीम फारुख, राजपाल यादव, इस्लाम, मुस्तकीम, मोहम्मद तौफीक, गुफरान अली, लड्डन प्रधान, मोहम्मद युसूफ, जयकुमार, मुबीन अंसारी, जुम्मन कुरैशी, वीरेंद्र कुमार, अमजद खान, मुजाहिद खान, नाजिम कुरैशी आदि मौजूद रहे।