फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर हाल में उत्पीडन का विरोध करें महिलाएं

विज्ञापन
08एमएनपी-20-कुरावली के प्राथमिक विद्यालय अशोकपुर खटकानी में विधिक साक्षरता शिविर में बोलतीं प्राध - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। आज के समय में महिलाएं अपने अधिकारों को जानें। अत्याचार और उत्पीड़न का महिलाएं हर हाल में विरोध करें। अधिकारों का हनन होने पर कानून की मदद लें। महिला अपराध करने वालों को कानून में सजा देनेे का प्रावधान है। रविवार को यह बातें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिविल जज तरन्नुम खान ने कहीं।
विज्ञापन

तहसील कुरावली क्षेत्र के गांव अशोकपुर खटकानी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लगाए गए विधिक साक्षरता शिविर में प्राधिकरण सचिव ने कहा संविधान में महिलाओं के अधिकार हैं। कानून की जानकारी के अभाव में महिलाएं शोषण और उत्पीड़न का शिकार होती हैं। महिला संबंधी अपराधों पर कोर्ट और शासन दोनों का कड़ा रुख है। अपराधों पर सजा भी मिलती है। घरेलू हिंसा की शिकार होने वाली महिलाएं न्याय पाने के लिए कोर्ट की शरण ले सकती हैं। रोजमर्रा की जिंदगी में उत्पीडन की शिकार होने वाली महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। कार्यालय सहायक देवेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य धीर सिंह वर्मा, राशन विक्रेता दशरथ सिंह, अंकित दीक्षित, ऊदल सिंह राजपूत, अर्जुन कुमार, पैरालीगल वालंटियर सुशील कुमार, अरुण कुमार यादव मौजूद रहे।
महिलाएं सजगता बरतें तो नहीं होगी घटनाए: एकता सिंह
मैनपुरी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को सिटी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बताया कि सजगता से घटनाओं को टाला जा सकता है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची महिला थानाध्यक्ष एकता सिंह ने कहा कि आज का समय महिलाओं का है आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर कार्य में भागीदारी कर रही हैं। महिलाएं मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति के पद पर आसीन हो चुकी हैं। उन्होंने बच्चों को गुड एंड बैड टच के बारे में बताया। प्रधानाचार्य अनुपम शुक्ला ने एकता सिंह को सम्मानित किया। रिचा कुमारी, बीना कुमारी, पूनम, शिवांगी, शिवानी, अंशुल आदि लोग मौजूद रहे। प्रबंधक पीयूष शुक्ला ने उपस्थित लोगों का आभार प्रकट किया।
महिला दिवस पर जन्मी बेटियों की माताओं को मिला सम्मान
मैनपुरी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को जिला अस्पताल में जन्मी बेटियों की माताओं को सम्मानित किया गया। जिले के सरकारी कार्यालयों में भी महिला कर्मचारियों का सम्मान किया गया।
जिला महिला अस्पताल में शनिवार की सुबह से रविवार की सुबह तक कुल 13 पैदा होने वाले बच्चों में नौ बालिकाएं शामिल थीं। रविवार को अस्पताल की वरिष्ठ स्वास्थ्य कर्मी आइरिस ए. सिंह व सरोज कुमारी नर्सिंग सिस्टर ने सभी नौ बालिकाओं की माताओं को उपहार भेंट किए। सीएमएस डॉ. एके पचौरी ने दोनों स्टाफ को उपहार देकर सम्मानित किया। सीएमएस डॉ. एके पचौरी ने कहा कि आधी आबादी का देश के लिए जो योगदान है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने इस बात पर प्रशंसा व्यक्त की कि बालिकाओं की जन्म दर बढ़ रही है। सीएमएस के निर्देश पर सभी नौ माताओं को अंगवस्त्र भी भेंट किए गए। इस अवसर पर डॉ. संदीप कुमार, विमल चौहान, बीएस शर्माद्व सुशील कुमार, मीरा देवी, शीवा आदि मौजूद रहे।
स्टेशन अधीक्षक ने महिला सहायक को सम्मानित किया
मैनपुरी। रेलवे विभाग में कार्यरत एक मात्र महिला कार्यालय सहायक गीता देवी को स्टेशन अधीक्षक एचएस मीना ने महिला दिवस पर प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक ने कहा कि गीता देवी अकेले रहते हुए पुरुषों के बीच अपनी ड्यूटी नियमित रूप से करती हैं। महिलाओं का सम्मान बहुत जरूरी है। इस दौरान सहायक स्टेशन मास्टर सुनील कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें