विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 34 लोग स्वैच्छिक रक्तदान कर महादानी बने। शिविर में अन्य लोगों ने हीमोग्लोबिन की जांच कराकर जरूरत पड़ने पर रक्तदान करने का संकल्प लिया। रक्तदानियों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
मेडिकल कॉलेज में आयोजित रक्तदान शिविर में मेयर नूतन राठौर, प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा, सीएमएस डा. आलोक कुमार और ब्लड बैंक प्रभारी डा. गरिमा सिंह, डा. नवीन जैन ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। डॉ. गरिमा ने बताया कि यह रक्त गंभीर मरीजों और गर्भवती महिलाओं को आवश्यकता पड़ने पर दिया जाएगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के बीएस गुप्ता के नेतृत्व में संगठन के सदस्यों ने रक्तदान किया। जिला कांग्रेस कमेटी पूर्व जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी, प्रकाश निधि गर्ग, एसए ब्लड डोनेशन क्लब के अध्यक्ष अमित गुप्ता, रेडक्रास सोसायटी के बद्री विशाल माथुर, भारतीय स्वाभिमान फाउंडेशन की कोषाध्यक्ष सीमा उपाध्याय, अशोक गर्ग, सुमन गौतम, असलम भोला, भारतीय सवर्ण महासभा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष संजीव उपाध्याय, आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष लवनेश बौद्ध ने भी शिविर में लोगों का उत्साहवर्धन किया।
इन लोगों ने किया रक्तदान
बीसीसीआई कोच विकास पालीवाल, प्रो. नवीन माहेश्वरी, शिक्षक रवीश प्रकाश शर्मा, सुनीत सक्सेना, प्रवीन गुप्ता, यूटा जिलाध्यक्ष जया शर्मा, पिंटू जैन, अजीत यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी, कांग्रेस नेेता मनोज भटेले, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष चांद कुरैशी, कांग्रेस महानगर प्रवक्ता सौरभ पोरवाल, रजत उपाध्याय, नीरज शर्मा, सनी भटनागर, जितेंद्र कुमार, सुमन गौतम, शान मोहम्मद, सचिन गुप्ता, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष नरेंद्रपाल सिंह, उपाध्यक्ष राहुल भास्कर, शिवांशु गुप्ता, शिव कुमार, जेवी, देशपाल, संदीप जैन, आलोक यादव, राहुल गोयल, रेखा चौहान, रामलखन आदि ने रक्तदान किया।