फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World TB Day 2023: टीबी के लक्षण नहीं पहचान पाते 40 फीसदी मरीज, मिलें ये संकेत तो न करें नजरअंदाज

Fri, 24 Mar 2023 01:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

विश्व क्षय रोग दिवस आज मनाया जा रहा है। टीबी बैक्टीरिया से होने वाली संक्रामक बीमारी है। हैरानी की बात तो ये है कि 40 फीसदी मरीज टीबी के लक्षण नहीं पहचान पाते हैं। आइये जानते हैं टीबी के लक्षण, कैसे फैलती है, क्या है इसका इलाज...
 
विज्ञापन
टीबी के मरीज - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीबी (क्षय रोग) की पहचान शुरुआती स्तर पर हो जाए और मरीज विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेकर उपचार कराए तो यह बीमारी पूरी तरह से ठीक हो जाती है। लक्षण पहचाने में देरी और दवा बीच में छोड़ना मरीज को भारी पड़ता है। टीबी प्रिवलेंट सर्वे वर्ष 2019-2021 के मुताबिक टीबी के महज 60 फीसदी मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। 40 फीसदी को टीबी के लक्षण पता नहीं होते हैं। इन्हें खोजना पड़ रहा है।
विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज के क्षय व वक्ष रोग विभाग के विशेषज्ञ डॉ. गजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि समाज टीबी के प्रति जागरुकता बढ़ाने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग टीबी मरीज खोज अभियान चला रहा है। टीबी का इलाज संभव है। इसके बाद भी प्रतिवर्ष देश में 5 लाख मौतें हो रही हैं, जो कि विश्व का 32 फीसदी हैं। इलाज बीच में छोड़ना और चिकित्सक के परामर्श के अनुरूप दवाएं न लेना इसकी वजह है।
इलाज की अवधि चार माह करने पर काम

डॉ. गजेंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि अभी टीबी का इलाज छह माह तक चलता है। कई मरीज इस वजह से भी दवा बीच में छोड़ देते हैं। अब नई दवाएं आ गई हैं, इससे इलाज की अवधि चार माह हो जाएगी। दवाएं महंगी हैं, सरकार की योजना में शामिल होने पर सस्ती हो जाएंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - खौफनाक मंजर: युवक को मुंह में दबाकर नदी में खींच ले गया मगरमच्छ, बेबस लोग देखते रहे, दर्दनाक मौत
विज्ञापन


 

टीबी के लक्षण

- दो सप्ताह अधिक की खांसी।

- खांसी के साथ बलगम का आना।
- शाम के समय बुखार आना ।

- भूख न लगना। लगातार वजन कम होना।
- रात को सोते समय पसीना आना।

- कभी-कभी बलगम के साथ खून आना।
इन बातों का रखें ध्यान
- खांसते और छींकते समय मुंह पर कपड़ा या रुमाल जरूर रखें।

- मरीज इधर-उधर न थूकें।
- टीबी के मरीजों से संपर्क कभी भी खाली पेट न करें।

- बलगम को मिट्टी अथवा राख से ढक दें।
- जिस परिवार में मरीज है उस परिवार के सभी सदस्य टीपीटी जरूर लें।

- बच्चों को मरीज की पहुंच से दूर ही रखें।
- 0 से 5 साल तक के बच्चों को टीपीटी प्रदान करें।

 

गत 6 वर्षों में जिले में टीबी मरीजों की संख्या

वर्ष

सरकारी अस्पताल

निजी अस्पताल

कुल मरीज

2017 4617 1090 5707
2018 7845 3919 11614
2019 9683   13389 23072
2020 7582     9282 16864
2021 9762   11513 21275
2022 11369   9690 21059
2023 2483   2380 4863
 

90 फीसदी से ज्यादा मरीज ठीक हुए

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सीएल यादव ने बताया कि जिले में प्रति वर्ष ठीक हुए मरीजों की संख्या 90 फीसदी से ऊपर रही है। 6 माह तक लगातार इलाज कराने से टीबी पूरी तरह खत्म हो जाती है। बस मरीज दवा छोड़नी नहीं चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें