फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World TB Day 2023: एटा जिले में  2258 क्षय रोगी, यहां का कारोबार ही बढ़ा रहा मरीज

Fri, 24 Mar 2023 12:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

जिले में 2258 क्षय रोग के मरीज हैं। जहां 1341 मरीज सरकारी अस्पताल से इलाज करा रहे हैं। 917 प्राइवेट में उपचार ले रहे हैं। इसमें 2015 नए व 236 पुराने रोगी हैं।
विज्ञापन
टीबी रोग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा जिले में वर्तमान में 2258 क्षय रोगी हैं। तंबाकू के उत्पादन और कारोबार वाले अलीगंज तहसील क्षेत्र में रोगियों की संख्या सर्वाधिक है। अलीगंज तंबाकू का क्षेत्र माना जाता है। यहां तंबाकू की फसल के साथ गोदामों में इसका कारोबार भी होता है। यह लोगों की सांसों पर भारी पड़ रही है। आलम यह है कि अकेले अलीगंज क्षेत्र में ही क्षय रोग के 354 मरीज हैं। 
विज्ञापन



अलीगंज क्षेत्र के गांव नयागांव, खरसुलिया में 90 मरीजों का उपचार चल रहा है। जबकि जिले में 2258 क्षय रोग के मरीज हैं। जहां 1341 मरीज सरकारी अस्पताल से इलाज करा रहे हैं। 917 प्राइवेट में उपचार ले रहे हैं। इसमें 2015 नए व 236 पुराने रोगी हैं। वहीं जिले में एमडीआर के सात मरीज उपचार करा रहे हैं।
 

ये भी पढ़ें -  कुत्ता समझकर छोड़ दिया, वो निकला इंसान: घर से मोबाइल लेकर भाग रहा था चोर, पालतू कुत्ता पीछे दौड़ा; तब खुला राज
विज्ञापन


आईएमए अध्यक्ष ने की अपील

आईएमए के अध्यक्ष डॉ़ आशुतोष गुप्ता ने जनता से अपील की है कि वह टीबी के मरीजों का पंजीकरण कराएं। मरीजों की जल्दी पहचान और इलाज शुरू होने से संक्रमण फैलने का खतरा कम होता है। सरकार द्वारा जांच और दवा मुफ्त दी जा रही हैं। उसका लाभ उठाएं और सहयोग करें। जिससे हम इस बीमारी काे जल्द से जल्द खत्म कर सकें। सभी चिकित्सक मरीजों की जानकारी विभाग को उपलब्ध कराएं। मरीजों का पंजीकरण निक्षय पोर्टल पर कराएं तथा उनका सीबी नेट टेस्ट एवं दवा सेंसटिविटी टेस्ट कराएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सभी डॉक्टर इस अभियान में सरकार का साथ दे रहे हैं। निश्चित कर रहे हैं कि मरीजों को जांच, उपचार के साथ ही पोषण के लिए प्रोत्साहन राशि बैंक खाते में मिले। आईएमए द्वारा क्षय रोगियों को गोद लेने का कार्य भी किया गया है।

छात्र- छात्राओं को क्षय रोग की दी जानकारी

विश्व क्षय रोग दिवस को लेकर बृहस्पतिवार को डीटीओ डॉ. राजेश शर्मा ने आईटीआई में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। बताया कि क्षय रोग तंबाकू आदि से हो सकता है। इसलिए धूम्रपान से बचना चाहिए। वहीं कुनावली के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में भी छात्र-छात्राओं को क्षय रोग से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा जिले में कई अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें