फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व जनसंख्या दिवस: 'हम दो हमारे दो' की राह पर परिवार, पांच साल में ढाई गुना बढ़ी पुरुष नसबंदी

Sat, 11 Jul 2020 12:10 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • छोटे परिवार का महत्व समझ रहे लोग, देहात में भी परिवार नियोजन के प्रति बढ़ी जागरूकता
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हम दो हमारे दो...बच्चे दो ही अच्छे... जैसे स्लोगन लोगों को छोटा परिवार, सुखी परिवार का मंत्र दे रहे हैं। आगरा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी परिवार नियोजन के लिए लोग जागरूक हो रहे हैं। पांच साल में पुरुष नसबंदी ढाई गुना तक बढ़ी है। परिवार नियोजन के साधन अपनाने में महिलाओं की संख्या में भी वृद्धि हुई है।

विज्ञापन


2015 में पुरुष नसबंदी के लिए 2,110 लोगों का लक्ष्य मिला, लेकिन केवल 72 ने ही नसबंदी कराई थी। लक्ष्य के मुताबिक तीन प्रतिशत सफलता मिली थी। वर्ष 2020 में 188 पुरुषों ने नसबंदी कराई। 2015 में 8004 महिलाओं ने नसबंदी और 50,776 ने कॉपर-टी लगवाई थी। 2020 में 9,920 ने नसबंदी कराई। कॉपर-टी लगवाने की संख्या में कमी आई। 
 


कम शिक्षित लोग भी जागरूक हुए

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जिला कार्यक्रम प्रबंधक कुलदीप भारद्वाज ने बताया कि उच्च शिक्षित लोग परिवार नियोजन के प्रति ज्यादा गंभीर रहते थे, लेकिन अब कम शिक्षित भी इसे समझते हुए साधन अपना रहे हैं। इनकी संख्या तेजी से बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडे ने कहा कि सीमित परिवार से महिला की सेहत ठीक रहती है, परवरिश भी बेहतर की जा सकती है। छोटे परिवार का महत्व अब लोग समझने लगे हैं।

मिलती है प्रोत्साहन राशि

नसबंदी के प्रति जागरूक करने के लिए महिलाओं और पुरुषों को प्रोत्साहन राशि मिलती है। महिला को दो हजार रुपये और पुरुषों को तीन हजार रुपये दिए जाते हैं। पांच साल में परिवार नियोजन के अन्य साधनों का उपयोग करने वालों में छह हजार की बढ़ोतरी हुई है।

यह है स्थिति
वर्ष पुरुष नसबंदी   महिला नसबंदी कॉपर-टी
2015-16 72 8,004     50,776
2016-17 297 9,042     53,514
2017-18 105 8,691 49,001
2018-19 52 9,410 33,647
2019-20 188 9,920 39,017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें