फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, युवक की मौत, दूल्हा-दुल्हन समेत पांच घायल

Sat, 11 Jul 2020 09:55 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • कार सवार लोग कानपुर से आगरा की तरफ जा रहे थे। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। फतेहाबाद क्षेत्र में बरातियों से भरी स्कार्पियो कार ट्रक से जा टकराई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूल्हा-दुल्हन समेत पांच लोग घायल हो गए। इन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


हरियाणा के रोहतक जनपद के मकरौली कला निवासी विक्रम सिंह परिवार व परिचितों के साथ दो गाड़ियों से शादी करने देवरिया गया था। लौटते समय थाना फतेहाबाद क्षेत्र में शनिवार सुबह ट्रक से एक स्कार्पियो टकरा गई। 


इससे चालक के बगल बैठे संदीप कुमार (36) पुत्र सुरेश चंद निवासी आटा जुरारी थाना गोहाना पानीपत, हरियाणा की मौत हो गई। जबकि स्कार्पियो चला रहे दूल्हा विक्रम सिंह, दुल्हन माधुरी के साथ बबीता पत्नी संदीप निवासी मदीना थाना मेहम रोहतक, मंजू पत्नी जगमोहन निवासी सरगथल गोहाना पानीपत, सविता पत्नी संदीप निवासी आटाजुराली गोहाना पानीपत घायल हो गए। 
विज्ञापन


हादसा देखकर इनके साथ रही गाड़ी में बैठे लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। इसी बीच सूचना पर यूपीडा, फतेहाबाद थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा। 

विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराई

मथुरा के राया थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर को एक्सप्रेसवे पर स्कॉर्पियो का टायर फट गया। जिससे कार डिवाइडर से टकराने पर उसमें बैठे पांच लोग घायल हो गए। घायल हुए भूरी सिंह पुत्र भान सिंह निवासी सोरा थाना सैया आगरा तथा उनके साथ मौजूद हाकिम सिंह पुत्र भूरेलाल, लव कुश त्यागी, रीना पत्नी लव कुश त्यागी तथा लाखन सिंह को अस्पताल भिजवाया गया है। 

आगरा-जयपुर हाईवे पर भी हुआ हादसा

मलपुरा क्षेत्र में आगरा-जयपुर हाईवे पर स्थित गांव सहारा के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक पुष्पेंद्र (28) की मौत हो गई। थाना फतेहपुर सीकरी के गांव मई बुजुर्ग निवासी पुष्पेंद्र पुत्र लक्ष्मण सिंह शुक्रवार को किसी काम से आगरा गया था। रात करीब 9 बजे लौटते समय गांव सहारा के पास किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पुष्पेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें