निमोनिया के लक्षण
निमोनिया के लक्षणों में तेज बुखार, छाती में दर्द, मितली या उल्टी आना, दस्त, सांस लेने में कठिनाई, थकान और कमजोरी, कफ के साथ खांसी आना आदि हैं।
ये सावधानियां जरूरी
- हाथों को नियमित रूप से साबुन और पानी से धोएं, कुछ खाने से पहले भी हाथों को ठीक से साफ करें।
- खांसते और छींकते समय मुंह पर रुमाल जरूर रखें।
- रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएं।
- हेल्दी फूड खाएं और नियमित रूप से योग, प्राणायाम और व्यायाम करें।
- निमोनिया और फ्लू से बचाव के लिए कुछ वैक्सीन उपलब्ध हैं, इन्हें लगवाकर जोखिम से बच सकते हैं।
टीकाकरण के फायदे बताए
नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को शाहगंज व फतेहाबाद क्षेत्र में बैठक की गई। इसमें लोगों को टीकाकरण के बारे में जानकारी दी गई व उसके फायदे बताए गए। लाभ के बारे में बताया गया। जो लोग टीकाकरण कराने से हिचकिचाते हैं, उन्हें इस मीटिंग में शामिल कर टीकाकरण के फायदे बताए गए। विशेषज्ञों ने बताया कि टीकाकरण टीबी, निमोनिया, गलघोंटू, काली खांसी, खसरा, पोलियो आदि जानलेवा बीमारियों के बचाव करते हैं।