फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Piles Day: तनाव, अव्यवस्थित जीवनशैली से हो रही बवासीर की बीमारी, इन बातों पर रखें ध्यान

Sun, 20 Nov 2022 02:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ आगरा के आंकड़ों के अनुसार 50 वर्ष या अधिक उम्र का हर दूसरा व्यक्ति बवासीर की बीमारी से पीड़ित है। 75 फीसदी लोगों को कभी न कभी समस्या होती है, लेकिन देर से डॉक्टर के पास आते हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तनाव में रहने, अव्यवस्थित जीवनशैली व खानपान से लोग बवासीर (पाइल्स) के रोगी बन रहे हैं। बीमारी का पता चलने पर भी लोग डॉक्टर को दिखाने में संकोच करते हैं। शुरुआती स्तर पर इसे छिपाते हैं। बाद में मुश्किलें बढ़ जाती हैं। असहनीय दर्द और रक्तस्राव होने पर डॉक्टर के पास पहुंचते हैं।

विज्ञापन


एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ आगरा के अध्यक्ष डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि बवासीर आम बीमारी हो चुकी है। संस्था के पास उपलब्ध आंकड़े कहते हैं कि 50 वर्ष या अधिक की उम्र का हर दूसरा व्यक्ति बवासीर का शिकार हो रहा है। 75 फीसदी लोगों को कभी न कभी इस समस्या का सामना करना पड़ता है। 

उन्होंने बताया कि बवासीर जीवनशैली से जुड़ी बीमारी है। हमारी जीवनशैली अव्यवस्थित हो रही है। भागमभाग की जिंदगी में न खाने के लिए समय है और न सोने के लिए। यही बीमारी का प्रमुख कारण है। साथ ही अत्यधिक तनाव, फास्ट फूड का सेवन करने से कब्ज की समस्या होती है। पानी कम पीने से भी समस्या होती है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

महिलाओं की स्थिति अधिक खराब 

डॉ. शर्मा ने बताया कि देश में महिलाओं की स्थित अधिक खराब है। महिलाएं बवासीर की समस्या को छुपाए रहती हैं। जब समस्या बहुत बढ़ जाती है तो ऑपरेशन के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचता है। दवाई व छोटे प्रयास असफल हो जाते हैं।

लक्षण

बवासीर के शुरुआती लक्षणों में गुदा में खुजली होना, मल में खून आना, शौच करते समय मस्से बाहर निकलने का अनुभव होना है।

एफ फार्मूला अपनाएं

- फाइबर में सेब, पपीता, केला, दाल व जौ का सेवन करें।  
- फ्लूड में हर रोज 3 से 4 लीटर पानी का सेवन करें। 
- फिटनेस में नियमित 40 मिनट व्यायाम जरूर करें। 

रखें ध्यान 

- तीन मिनट से ज्यादा टॉयलेट में न बैठें। 
- टॉयलेट शौच आने पर ही जाएं। 
- टॉयलेट में मोबाइल का इस्तेमाल न करें। 
- नॉनवेज और रेड मीट का सेवन न करें। 
- तेज मिर्च-मसाले का सेवन न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें