तंबाकू सेवन के विरोध में शपथ लेते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर गुरुवार को आगरा शहर में जगह जगह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सामाजिक संस्थाओं की तरफ से तंबाकू सेवन के विरोध में शपथ दिलाई गई। वहीं एनसीसी कैडेट्स ने जागरूकता रैली निकाली।
माथुर वैश्य महिला मंडल यमुना पार एवं माथुर वैश्य इंटरनेशनल कल्पतरु क्लब के तत्वावधान में गुरुवार को हनुमान पार्क, ट्रांस यमुना कॉलोनी में ‘नो मतलब नो’की मुहिम के तहत लोगों को तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई।
टीम के सदस्यों ने वादा लिया कि वो न तो तंबाकू खाएंगे और न ही किसी को इसका सेवन करने देंगे। वहीं, डॉ. मनोज यादव ने दांतों का परीक्षण किया। 'नो मतलब नो' की ओर से पालीवाल पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।