विश्व हिंदू महासंघ मनाएगा महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि
- बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने का लिया निर्णय
मैनपुरी। नगर के पंजाबी काॅलोनी स्थित श्री एकरसानंद आश्रम के सत्संग हाॅल में मंगलवार को विश्व हिंदू महासंघ की बैठक की हुई। बैठक में 12 सितंबर को ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ महाराज की पुण्यतिथि मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में महासंघ के आगरा मंडल प्रभारी राजेश शर्मा ने कहा कि विश्व हिंदू महासंघ का उद्देश्य समाज में एकता और अखंडता को बढ़ावा देने के साथ भारतीय संस्कृति के बारे में लोगों को जागरूक करना है।
उन्होंने कहा कि महासंघ के तत्वावधान में 12 सितंबर को नगर में राष्ट्र संत ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ महाराज की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें संगठन के प्रदेश के पदाधिकारी भाग लेंगे। महासंघ के जिला अध्यक्ष विकास मिश्रा ने बताया कि 12 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही महासंघ की कार्यकारिणी की घोषणा भी की जाएगी। बैठक में पीयूष श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूनम पचैरी, सुषमा शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए।
बैठक में ब्लाॅक प्रमुख जागीर मानेश सिंह चौहान गुड्डू, हरिओम पचौरी, सुभाष मिश्रा, अश्वनी गुप्ता, अनंत मिश्रा, पुनीत अग्निहोत्री, आशुतोष पांडेय मौजूद रहे।