40 के बाद जांच कराते रहना जरूरी
विशेषज्ञों के मुताबिक 40 वर्ष की उम्र होने के बाद व्यक्ति को दो वर्ष में एक बार ईसीजी, शुगर, कंपलीट ब्लड काउंट (सीबीसी) की जांच कराते रहना चाहिए। रिपोर्ट चिकित्सक को जरूर दिखाएं। रक्तचाप व शुगर की समस्या शुरूआत में पता लग जाए तो इसे एक या दो दवा से नियंत्रित किया जा सकता है।
शुरुआती स्तर पर ध्यान न देने पर यह हृदयाघात की वजह बनते हैं। लोग व्यायाम नहीं करते। व्यायाम, खेलकूद व अन्य शारीरिक गतिविधि दिल को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी हैं। व्यायाम करने वालों को स्टेरॉयड के सेवन से बचना चाहिए। यह हड्डियों को कमजोर करने के साथ दिल की नसों को भी कमजोर करता है।
दिल को दुरुस्त रखने के लिए ये करें
- खानपान का ध्यान रखें। नमक, तेल व चिकनाई वाली चीजें कम खाएं।
- प्रतिदिन व्यायाम और योग करें।
- तनाव कम लें। संगीत सुनें। दोस्तों व परिवार के साथ समय बिताएं।
- सभी प्रकार के नशे से दूरी बनाएं।