फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तन से दिव्यांग-हौसलों से भर रहे उड़ान: दिव्यांगता नहीं तोड़ सकी हुनरमंदों का हौसला, पढ़िए इनके जज्बे की कहानी

Fri, 03 Dec 2021 05:00 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

ताजनगरी के दिव्यांगों ने देश और दुनिया में सफलता का परचम लहराकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इनका जज्बा ऐसा है कि विकलांगता को कभी मंजिल के रास्ते में आने ही नहीं दिया। जो ठान लिया, उसके करके ही माने।
 
विज्ञापन
दिव्यांग शूटर सोनिया शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तन से वे जरूर दिव्यांग हैं लेकिन मन मजबूत और दृढ़ संकल्पित। अपनी हिम्मत, हौसले और जुनून के बूते आज वे अपने परिवार और शहर का नाम देश-दुनिया में रोशन कर रहे हैं। खुले आकाश में उड़ान भर रहे हैं। खेल, व्यवसाय, अदाकारी सहित तमाम विधाओं में अपने फन से एक मुकाम पाया है। उनके जज्बे को लोग भी सलाम करते हैं। 

विज्ञापन

सोनिया शर्मा: प्रदेश की यूथ आईकॉन
साल 2017 में बैंकाक पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप चैंपियनशिप और पुणे में नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक। साल 2018 में दुबई में पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप में दस मीटर एयर पिस्टल में उल्लेखनीय प्रदर्शन सहित तमाम उपलब्धियां सोनिया के नाम हैं। बल्केश्वर की सोनिया ने शहर और परिवार का नाम देश-विदेश में रोशन किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें यूथ आईकॉन के खिलाब से भी नवाजा है।

प्रदीप कुमार मूलानी - फोटो : अमर उजाला
प्रदीप: रीयल एस्टेट में कमा रहे नाम
अपनी मेहनत के दम पर प्रदीप कुमार मूलानी ने रीयल एस्टेट में नाम कमाया है। बतौर एजेंट उनकी इस व्यवसाय में मजबूत पकड़ है। मूलानी कलेक्शन के नाम से उनका कपड़ों का स्टोर भी है। सेंट जोंस कॉलेज से शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपना खुद का काम किया और आज वे सफल एंटरप्रीन्योर के रूप में स्थापित हैं। 
पूजा शंकर: सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी
अंतरराष्ट्रीय एथलीट पूजा शंकर अपनी मेहनत और हौसले के दम पर देश की सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी (वर्ष 2020) चुनी गई हैं। दिल्ली गेट निवासी पूजा साल 2019 में यूएई में स्पेशल ओलंपिक्स में 200 मीटर दौड़ में रजत और 100 मीटर में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। शुक्रवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में उन्हें राष्ट्रपति की ओर से सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन

नीरज: एक सफल डेयरी व्यवसायी
डेयरी व्यवसाय में नाम कमा रहे नीरज यादव एक सफल उद्यमी के रूप में स्थापित हैं। विकलांगता को पछाड़ कर उन्होंने अपने बूते डेयरी का व्यवसाय शुरू किया। आज एक दुग्ध उत्पाद निर्माता कंपनी का आउटलेट भी खोल लिया है। परिवार का साथ और दोस्तों की हौसलाअफजाई को ही अपने जीवन की उपलब्धि बताते हैं।
आगरा में हत्या का खुलासा: लूट के लिए दोस्त बनाकर शोरूम मैनेजर की ली थी जान, दो आरोपी गिरफ्तार
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें