फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: केबीसी की हॉटसीट पर चमकेंगी विश्वकप विजेता दीप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। महिला विश्वकप विजेता टीम की सदस्य दीप्ति शर्मा कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में दीप्ति एक विशेष सेगमेंट का हिस्सा होंगी, जिसकी शूटिंग बुधवार को मुंबई में होगी।
विज्ञापन

विश्वकप जीतने के बाद दीप्ति की लोकप्रियता बढ़ी है। दीप्ति के भाई सुमित शर्मा ने बताया कि दीप्ति बुधवार को मुंबई में शूटिंग करेंगी और इसके तुरंत बाद 28 नवंबर को आगरा पहुंचेंगी। शहर में आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह में वह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। सुमित के अनुसार परिवार बेहद उत्साहित है और दीप्ति के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें