फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा किले में लाइट एंड साउंड शो के लिए मिलेंगे 12.70 करोड़ रुपये, यह है योजना

Fri, 19 Jul 2019 12:30 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा किला में लाइट एंड साउंड शो के दौरान की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताजमहल की टिकट पर 52 करोड़ रुपये से ज्यादा का पथकर वसूला जा रहा है, लेकिन ताजमहल के पास पर्यटन विकास की योजनाओं के लिए विश्व बैंक से कर्ज लेने की फिर तैयारी हो चुकी है। 63 करोड़ रुपये की लागत से चार योजनाओं को विश्व बैंक के प्रो-पूअर प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


ताजनगरी में विश्व बैंक से कर्ज लेकर प्रो पूअर की दो योजनाओं पर पहले ही काम चल रहा है, जिन पर 38 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। इनमें कछपुरा में पार्किंग, विजिटर सेंटर का निर्माण है तो किले और ताज के बीच वॉक वे का निर्माण किया जा रहा है। 

प्रो-पूअर प्रोजेक्ट में आगरा किले के लाइट एंड साउंड शो के लिए 12.70 करोड़, ताजखेमा के लिए 14.65 करोड़, मुगल म्यूजियम सेंटर के लिए 18.86 करोड़, कछपुरा आर्टिजन सेंटर के लिए 16.89 करोड़ रुपये की योजना बनाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के पर्यटन महानिदेशक अवनीश कुमार अवस्थी ने इन चारों योजनाओं के लिए ताज ट्रिपेजियम जोन अथारिटी, नेशनल मान्यूमेंट अथारिटी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एनओसी लेने के लिए पर्यटन विभाग तथा जिलाधिकारी से कहा है। 

30 करोड़ रुपये की योजनाएं फीजिबिल नहीं

कछपुरा में पच्चीकारी, जरदोजी, गलीजा निर्माण के लिए सेंटर की स्थापना के लिए 27 करोड़ रुपये की योजना थी, जबकि कछपुरा में ही लास्ट माइल कनेक्टिविटी की 3 करोड़ रुपये की योजना तैयार की गई, लेकिन इसे प्रो-पूअर प्रोजेक्ट के लिए फीजिबिल नहीं पाया गया। 

इससे पहले ताजगंज अमरूद टीला पश्चिमी गेट पार्किंग में विजिटर सेंटर और मल्टीलेवल पार्किंग की योजना भी अटक चुकी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें