आगरा। स्पेन की संस्था बेकोज-बेको और छांव फाउंडेशन की ओर से शमशाबाद सड़क स्थित पब्लिक वेलफेयर हाॅस्पिटल में महिला स्वच्छता एवं मेंस्ट्रुअल हाइजीन पर मंगलवार को विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।
स्पेन से आई बेकोज-बेको की सदस्य इजास्कून और सारा ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करके टिकाऊ और पुन: उपयोग योग्य मेंस्ट्रुअल पेंटी बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को विस्तार से प्रशिक्षण दिया और मासिक धर्म स्वच्छता के महत्व पर जानकारी साझा की।
कार्यशाला में शीरोज़ हैंगआउट की सदस्याओं के साथ-साथ बुढ़ाना, करवना, धांधुपुरा एवं ताज सिटी क्षेत्र की महिला रिक्शा चालकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का सफल संयोजन रोमी चौहान द्वारा किया गया। इस अवसर पर जीनिया, मालती, रामभारत, अभिजीत आदि माैजूद रहे।