फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेत्री का दर्द: जिस मंडल अध्यक्ष को समझा भाई... वही निकला हवसी, पीछे से दबोचा; किसी तरह चंगुल से छूटी

Tue, 06 Aug 2024 12:02 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

भाजपा के बल्केश्वर मंडल अध्यक्ष पर छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया है। महिला मोर्चा की पदाधिकारी ने मामला दर्ज कराया है। इससे पहली की गई पंचायत काम नहीं आई। 
विज्ञापन
crime a - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में भारतीय जनता पार्टी के बल्केश्वर मंडल के अध्यक्ष गिर्राज बंसल के विरुद्ध महिला मोर्चा की पदाधिकारी ने कमला नगर थाने में केस दर्ज कराया है। मंडल अध्यक्ष पर घर में घुसकर छेड़छाड़, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


महिला पदाधिकारी ने केस दर्ज कराया है। इसमें कहा कि जिसे वह भाई समझती थीं, उसने उनके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। मामला सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। घटना 29 अप्रैल की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बल्केश्वर मंडल के कार्यालय में चुनाव संबंधी बैठक चल रही थी। वह अपने घर सभी के लिए चाय बनाने चली गईं।

इसी दरम्यान बल्केश्वर मंडल के अध्यक्ष गिर्राज बंसल उनके पीछे घर में घुस आए। गलत नीयत से दबोच लिया। जबरदस्ती करने का प्रयास किया। वह घबरा गईं। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद उसे डंडा लेकर दौड़ाया। इस पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और भाग गया।

पीड़िता का कहना है कि लोकलाज के कारण उन्होंने पुलिस केस करने की हिम्मत नहीं जुटाई। बाद में उन्हें लगा कि जिम्मेदार पद पर बैठा व्यक्ति दूसरी महिला कार्यकर्ताओं के साथ भी हरकत कर सकता है। इस पर रविवार को तहरीर दी। पार्टी के एक नेता ने हस्तक्षेप करके केस नहीं लिखने का दबाव पुलिस पर बनाया था। समझौते के लिए हुई पंचायत में मंडल अध्यक्ष ने माफी मांगी थी मगर वह उसे पार्टी से निष्कासित करवाना चाहती थीं।
 

दूसरी ओर, तहरीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने पीड़िता से संपर्क करके केस दर्ज कराने के लिए कहा। एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि पुलिस साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करेगी। घटना अप्रैल की है। इसलिए मुकदमा आईपीसी की धाराओं में लिखा गया है।
 
विज्ञापन

गिर्राज ने दिया इस्तीफा, कार्यकारिणी भंग

केस दर्ज होने के बाद गिर्राज बंसल ने मंडल अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही बल्केश्वर मंडल की कार्यकारिणी भी भंग कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें