फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: टायर फर्म में फटा कंप्रेसर, उड़ गई कारीगर की खोपड़ी...देख दहल गए लोगों के दिल; आधा किमी तक गूंजी आवाज

Thu, 29 Aug 2024 07:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी में एक टायर फर्म में कंप्रेसर मशीन फट गई। लोहे का टुकड़ा लगने से कारीगर की खोपड़ी उड़ गई। दृश्य देखकर लोगों के दिल दहल गए। धमाके की आवाज आधा किमी तक गूंजी। वहीं दुकान मालिक घायल है। 
विज्ञापन
आगरा में टायर फर्म में कंप्रेसर मशीन फटी, कारीगर की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार की दोपहर टायर फर्म में कंप्रेसर मशीन फट गई। हादसे में एक कारीगर की मौत हो गई। वहीं दुकान मालिक घायल हो गया। धमाके की आवाज सुन लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन


घटना हरीपर्वत थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर की है। यहां हिंदुस्तान टायर फर्म के नाम से एक दुकान है। जहां छोटे-बड़े टायरों की मरम्मत की जाती है। दुकान में काम करते समय अचानक कंप्रेसर मशीन फट गई। लोहे का एक टुकड़ा उछलकर तेजी से कारीगर साहिल के सिर में जा लगा। 

लोहे का टुकड़ा लगते ही कारीगर का आधा सिर उड़ गया। चीथड़े देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। पलभर में ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं दुकान मालिक साहिल भी गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाका इतना तेज था कि आधा किमी तक इसकी गूंज सुनाई दी।
 
विज्ञापन

आवाज सुन लोग भागते हुए पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें