फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दर्दनाक माैत...पाइप फैक्टरी में मशीन की चपेट में आया कारीगर, परिजनों ने किया मुआवजे को लेकर हंगामा

Tue, 05 Aug 2025 10:46 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

कारीगर मिक्सर मशीन को साफ कर रहे थे। अचानक मशीन चालू हो गई और इसकी चपेट में आकर गुड्डू घायल हो गए। मशीन को बंद कर दिया। करीब 15 मिनट बाद गुड्डू को निकाला जा सका, लेकिन तब तक उनकी माैत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फाउंड्री नगर (एत्माद्दौला) स्थित पाइप फैक्टरी में मंगलवार दोपहर एक कारीगर की प्लास्टिक मिक्सर मशीन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिजन पहुंच गए। मुआवजे की मांग के लिए हंगामा कर दिया। पुलिस ने पहुंचकर समझाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
विज्ञापन


 

नगला मोहनलाल निवासी चरण सिंह यादव उर्फ गुड्डू (52) और उनके भाई पोप सिंह कई साल से हाथरस मार्ग स्थित जय पुष्पा इंडस्ट्रीज (पाइप फैक्ट्री) में कार्य कर रहे थे। मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे लंच के बाद वह दूसरी मंजिल पर आए। एसीपी छत्ता पियूष कांत राय ने बताया कि कारीगर मिक्सर मशीन को साफ कर रहे थे। 

 

उसी समय अचानक मशीन चालू हो गई और इसकी चपेट में आकर गुड्डू घायल हो गए। जबकि पोप सिंह थोड़ी दूरी पर थे, जिससे वह किसी तरह बच गए। उनकी चीख सुनकर दूसरे कर्मचारी बचाने के लिए पहुंच गए। मशीन को बंद कर दिया। गुड्डू बचाने के लिए गुहार लगा रहे थे। करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला जा सका, लेकिन उनकी मृत्यु हो चुकी थी। परिजन ने मुआवजे के लिए हंगामा किया लेकिन उन्हें समझाया दिया गया।

 
विज्ञापन

बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल
मृतक चरण सिंह के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उनके दो बेटे बालकिशन और आकाश जबकि तीन बेटियां नीतू, भावना और ममता हैं। बालकिशन और नीतू शादीशुदा हैं। परिजन ने फैक्टरी मालिक से मुआवजे की मांग की। उनका कहना था कि घर में चरण सिंह अकेले कमाने वाले थे। पिता की माैत से बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल था।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें