फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदूवादी संगठनों के बवाल के बाद ताजमहल में रुक गया ये कार्य, जानें क्या है पूरा मामला

Tue, 12 Jun 2018 03:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताजमहल के पश्चिमी गेट पर बसई घाट को जाने वाले रास्ते पर हुए विवाद के बाद सोमवार को टर्न स्टाइल गेट लगाने का काम काम बंद रहा। 
विज्ञापन


पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को निदेशक ने 20 दिन के भीतर टर्न स्टाइल गेटों से प्रवेश शुरू करने के निर्देश दिए थे। अब यह काम समय सीमा में होना मुश्किल लग रहा है।

ताज के पश्चिमी गेट पर टर्न स्टाइल गेट लगाने का काम पिछले छह माह से चल रहा था। इसी तरह पूर्वी गेट पर भी रेवती का बाड़ा में टर्न स्टाइल गेट लगाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमी गेट का काम लगभग पूर्ण होने के कगार पर था, लेकिन रविवार को प्राचीन मंदिर का रास्ता बंद करने पर हुए विवाद के बाद अब गेट का निर्माण कार्य थम गया है। 

सोमवार को काम बंद रहा। इस मामले में एएसआई की ओर से मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। दोनों गेटों पर टर्न स्टाइल गेट का काम 26 जून तक पूरा किया जाना था। 

पिछले दिनों आईं एएसआई की निदेशक उषा शर्मा ने दोनों गेटों पर कार्य का निरीक्षण किया था। उन्होंने इसी माह के अंतिम सप्ताह तक समयबद्ध प्रवेश के लिए टर्न स्टाइल गेटों का काम पूरा करने को कहा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें