फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: आरटीओ में प्रशिक्षु ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का काम बंद, जानें क्या है वजह

Sun, 29 May 2022 03:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

अब परिवहन विभाग की वेबसाइट पर ही फेसलेस प्रशिक्षु ड्राइविंग लाइसेंस बन सकेंगे।  जिनके स्लॉट पहले से बुक हैं, वे ही प्रशिक्षु ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकेंगे। स्थायी लाइसेंस प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
 
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में संभागीय परिवहन कार्यालय पर शनिवार से प्रशिक्षु ड्राइविंग लाइसेंस (लर्निंग डीएल) बनाने का काम बंद कर दिया गया। अब परिवहन विभाग की वेबसाइट सारथी डॉट कॉम पर फेसलेस ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। हालांकि जिनके स्लॉट बुक हैं, वो बनवा सकेंगे। लखनऊ मुख्यालय से इस सुविधा को बंद किया गया है।

विज्ञापन


संभागीय परिवहन कार्यालय पर फेसलेस ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का कार्य एक जनवरी 2022 से शुरू हुआ था। पहले तीन माह में आवेदकों की संख्या गिनीचुनी थी, लेकिन इसके बाद वह बढ़कर एक माह में 500 तक पहुंच गई। इसके बाद कार्यालय पर आकर फीस कटवाने और कंप्यूटर टेस्ट देकर डीएल बनवाने वाले आवेदकों के स्लॉट को पहले 98, फिर घटाकर एक माह पहले 78 कर दिया गया। असर यह हुआ कि आवेदकों की वेटिंग 35 दिन तक पहुंच गई।

आरटीओ कार्यालय में  शनिवार को जन सुविधा केंद्रों पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले आवेदकों को स्लॉट मिलना बंद हो गए। इसके बाद आरटीओ कार्यालय में जानकारी मांगी गई। संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) उमेश कटियार ने बताया कि कार्यालय पर प्रतिदिन 78 लाइसेंस बनवाने का काम भी बंद कर दिया गया है। अब केवल फेसलेस लाइसेंस ही बन सकेंगे, वह भी परिवहन विभाग की वेबसाइट पर, जबकि स्थायी लाइसेंस की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वह पहले की तरह कार्यालय पर आकर बनवाए जा सकेंगे। 

27 जून तक के स्लॉट हैं बुक

प्रशिक्षु लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद कार्यालय में टेस्ट देकर लाइसेंस बनवाने के लिए वेटिंग 27 जून तक है। आरआई ने बताया कि जिन आवेदकों के स्लॉट पूर्व में ही बुक हैं, उनके लाइसेंस पूर्व की भांति कार्यालय पर बन सकेंगे, लेकिन नए आवेदकों को स्लॉट नहीं दिया जाएगा। 

ड्राइविंग लाइसेंस के रोजाना के स्लॉट

लर्निंग लाइसेंस: 78

विज्ञापन

स्थायी लाइसेंस: 198
नवीनीकरण: 99

कोरोना से पहले बनते थे हर दिन 325

मार्च 2020 तक आरटीओ कार्यालय में प्रतिदिन 325 लर्निंग लाइसेंस प्रतिदिन बनाए जाते थे। कोरोना संक्रमण काल में इन स्लॉटों को 50 कर दिया गया। करीब एक माह कार्य बंद भी रहा। संक्रमण पर अंकुश के बाद दिसंबर तक 225 लाइसेंस प्रतिदिन बनाए जाने लगे, लेकिन जनवरी 2022 में फेसलेस सुविधा शुरू होने के बाद से लर्निंग के स्लॉट 200, 150, 99 और अब 78 हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें