फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रामबाग से शाहदरा तक कार्य तेज, 12 महीने में पूरा होगा कॉरिडोर

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने यमुनापार में रामबाग से शाहदरा तक कार्य तेज कर दिया है। बैरिकेडिंग करने के साथ पिलर बनाने के लिए खुदाई की जा रही है। दूसरा कॉरिडोर 12 महीने में पूरा हो जाएगा। लोग आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक मेट्रो से सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन

यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसकी दूरी 16 किमी. है। ये एलिवेटेड है और इसमें 14 स्टेशन हैं। इसका दो चरणों में निर्माण हो रहा है। पहले चरण में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज और दूसरे चरण में आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक ट्रैक बन रहा है। पहला चरण लगभग पूरा हो चुका है। स्टेशन बनाने का कार्य किया जा रहा है।
दूसरे चरण में रामबाग से शाहदरा के लिए पिलर बनाने के लिए मशीनें बढ़ा दी हैं। इससे कार्य तेजी से होगा और अगले साल जून तक कॉरिडोर पूरा हो जाएगा। फरवरी-मार्च में ट्रायल शुरू हो जाएंगे। आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक दिसंबर में मेट्रो चलने लगेगी। अक्तूबर से ट्रायल होंगे। पहले कॉरिडोर भी दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। इस तरह से जून 2027 तक लोग 30 किमी का सफर मेट्रो से कर सकेंगे। इससे जाम से मुक्ति मिलेगी समय भी बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें