फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रोजाना सात हजार रुपये की कमाई, महिला को दिया ऐसा ऑफर; इस तरह हो गई 5.25 लाख की ठगी

Mon, 15 Jun 2026 10:46 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा की एक महिला को व्हाट्सएप पर घर बैठे कमाई का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने 5.25 लाख रुपये की ठगी का शिकार बना दिया। रकम निकालने के नाम पर बार-बार पैसे जमा कराने के बाद जब ठगों ने तीन लाख रुपये और मांगे, तब पीड़िता को धोखाधड़ी का एहसास हुआ।
विज्ञापन
साइबर अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर अपराधियों ने व्हाट्सएप पर घर बैठे नौकरी का झांसा देकर एक महिला से 5.25 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, हालांकि प्राथमिकी तीन माह बाद दर्ज की गई है।
विज्ञापन


न्यू आगरा क्षेत्र की शिखा चोपड़ा को 7 फरवरी को एक व्हाट्सएप संदेश मिला था। इसमें प्रतिदिन तीन से सात हजार रुपये कमाने का भरोसा दिया गया। उन्हें एक ई-कॉमर्स कंपनी के लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा गया। सहमति के बाद उन्हें ''अमेजॉन बी 2 वाई'' नामक एक टेलीग्राम समूह से जोड़ा गया। शुरुआत में छोटे खरीद आदेशों पर पैसे लगाने के लिए कहा। उनसे 19,999 रुपये, 36,999 रुपये और 78,989 रुपये के खरीद आदेशों में रकम जमा कराई गई।

जब उन्होंने रकम निकालनी चाही तो खाता बंद होने का बहाना बनाकर उनसे एक बार 1,58,999 रुपये और दूसरी बार 2,30,638 रुपये जमा कराए गए। निकासी के समय साख अंक (क्रेडिट स्कोर) कम होने की बात कहकर भुगतान अस्वीकार कर दिया गया। अपराधियों ने तीन लाख रुपये और मांगे। इससे उन्हें धोखाधड़ी का संदेह हुआ और उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। डीसीपी साइबर अपराध आदित्य सिंह ने लोगों को अनजान व्यक्तियों के झांसे में न आने की सलाह दी है। पुलिस उन खातों की जानकारी जुटा रही है जिनमें रकम भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें