फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: काम से दिलाई गांव को पहचान, तब मिला सम्मान

विज्ञापन
अमर उजाला और मुथूट फाइनांस की ओर से आयोजित श्रेष्ठ प्रधान सम्मान समारोह।
विज्ञापन
आगरा। प्रधान गांव के विकास की धुरी होते हैं। जब गांव विकसित होंगे, तभी देश विकसित होगा। जो प्रधान अपने काम से गांव की नई पहचान गढ़ते हैं, वही श्रेष्ठ प्रधान कहलाते हैं। ये बातें फतेहपुर सीकरी से भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने बृहस्पतिवार को अमर उजाला और मुथूट फाइनांस की ओर से आयोजित श्रेष्ठ प्रधान सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

समारोह में आगरा मंडल के 50 से अधिक प्रधानों को प्रशस्तिपत्र और 10 प्रधानों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने कहा कि ग्राम स्वराज का सपना ग्राम प्रधान ही पूरा कर सकते हैं। प्रधान गांव के हर व्यक्ति के सुख-दुख के साथी होते हैं। उन्होंने प्रधानों से नेक नीयत से काम करने और अपने गांव का गौरव बढ़ाने की अपील की।
सांसद ने कहा कि चुनाव में जीतने के बाद प्रधान सबका होता है। जिन लोगों ने उसे वोट नहीं दिया, प्रधान उनके लिए भी उसी तरह कार्य करता है। उन्होंने चुनावी रंजिश को चुनाव खत्म होने के बाद भूल जाने और गांव के विकास में जुटने की नसीहत दी।
विज्ञापन

एआरटीओ एसके मिश्रा ने बताया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बेहतर होती है, तो हर कोई उस प्रधानों की प्रशंसा करता है। ऐसे प्रधान ही लोकप्रियता हासिल कर आगे चलकर विधायक और फिर सांसद बनते हैं। जनता काम करने वालों को कभी नहीं भूलती। समारोह में प्रधानों ने गांव की चुनौतियां, विकास की राह और प्रशासनिक सहयोग के बारे में बताया।


10 श्रेष्ठ प्रधानों को प्रदान किए स्मृति चिह्न
समारोह में सांसद और जिला पंचायत अध्यक्ष ने आगरा मंडल के 10 श्रेष्ठ प्रधानों को स्मृति चिह्न प्रदान किए। मंडलभर से करीब 300 प्रधानों ने पंजीकरण कराए थे। गांव में कराए गए विकास कार्य और प्राप्त पुरस्कारों के आधार पर 10 श्रेष्ठ प्रदान चयनित हुए। इनमें मैनपुरी के भोगांव से संत प्रकाश, किरथुआ करहल से प्रमोदिनी, फिरोजाबाद के बसई मोहम्मदपुर से निहारिका वर्मा, पिलख्तर फतेह से रंजीत कुमार और अकरपुर मथुरा से निहाल सिंह को सम्मानित किया गया। आगरा के बाईंपुर से मनीष यादव, विप्रावली से देवानंद परिहार, मलपुरा से हिम्मत सिंह, कागारौल से हाकिम सिंह और मिढ़ाकुर से वंदना सोलंकी को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।


चौपाल पर करें सम्मान की चर्चा
- जिन प्रधानों का आज सम्मान हुआ है। वह अपने प्रशस्तिपत्र और स्मृति चिह्न को गांव की चौपाल पर ग्रामीणों को दिखाएं। उन्हें बताए कि यह उन ग्रामीणों का सम्मान है। श्रेष्ठ प्रधान ही श्रेष्ठ गांव बनाता है। सबके सहयोग से ही प्रधान बनता है। - राजकुमार चाहर, सांसद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा


अब शहर से कम नहीं गांव
- गांव अब शहर से कम नहीं रहे। गांव में सभी अत्याधुनिक सुविधाएं बढ़ रही हैं। बुनियादी विकास का ढांचा मजबूत हो रहा है। युवा प्रधान कार्य को लेकर गंभीर हैं। ईमानदारी से काम करने वालों को समाज में सदैव सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। - डॉ. मंजू भदौरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष, आगरा


ग्राहकों के सपने पूरे कर रहा मुथूट
- मुथूट फाइनांस गोल्ड ऋण देता है। ग्राहकों के सपने पूरा कर रहा है। अमर उजाला के साथ जुड़ना गर्व की बात है। ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से उन्हें आसान ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। कंपनी को सेवा के लिए दुनिया में जाना जाता है। - चेतन सिंह, मुथूट फाइनांस


बिना हेलमेट नहीं चलाएं वाहन
- गांव की सड़कों पर भी हमें यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। बिना हेलमेट वाहन नहीं चलाएं। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाएं यातायात नियमों के उल्लंघन से होती है। सड़क सुरक्षा सबके लिए जरूरी है। प्रधान भी इसके लिए ग्रामीणों को जागरूक करें। - एसके मिश्रा, एआरटीओजोड़...

इन प्रधानों को मिले प्रशस्ति पत्र

- आगरा के खेरागढ़ से राजेश कुमार, संगीता, स्नेहलता, महेंद्र सिंह, राजीव कुमार, बरौली अहीर से सुषमा देवी, एत्मादपुर से सुमित सेन, प्रियंका देवी, नगरिया से पुष्पा देवी, ककुआ से कृष्णकांत सिंह, फतेहाबाद से भंवर सिंह, गौरव पाठक, पिनाहट से नेमीचंद, रामसखी, मायाराम, रिश्तीमन, राजेश, आसाराम, विजय सिंह, बिचपुरी से प्रदीप चौधरी, भारत सिंह, फतेहाबाद से बंटी कुशवाह, बरौली अहीर से गौरव कुमार, पिनाहट से अजय कौशिक, बृजराज सिंह, फतेहाबाद से राजेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अनिल सोलंकी, मलपुरा से उदय सिंह, महावीर सिंह, सूबेदार सिंह राठौड़, सिरसागंज से अखिलेश कुमार, विनीता देवी, राम महेश, चीतई से कालीचरण शाक्य, करहल से प्रदीप कुमार, खुशपाल, विनोद कुमार, कुरावली से कोतवाल सिंह, डॉ. दिनेश प्रकाश यादव, भोगांव से सतपाल सिंह, मथुरा से अनामिका, छाता से मोहित कुमार, गोवर्धन से डॉ. देवेंद्र सिंह चाहर, नौझील से योगेंद्र कुमार, इटोरा से गौरव कुमार, रोहित कुमार, रजनीश सिंह प्रशस्तिप्रत्र देकर सम्मानित किया गया।

इन्होंने लिखी विकास की इबारत
- मैंने ग्राम पंचायत में सड़क और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया। कई सीसी और इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण कराया। जिनमें नगला मान सिंह सीसी, नगला अजीता की गलियों में इंटरलॉकिंग और नगला नौझर के मुख्य मार्ग पर सीसी निर्माण कराया है। - रंजीत कुमार, प्रधान, ग्राम पंचायत-पिलख्तर फतेह, जसराना, फिरोजाबाद


- अपनी पंचायत में युवाओं के लिए खेल मैदान बनवाया। शुद्ध पेयजल के लिए आरओ वॉटर प्लांट लगवाए हैं। सभी सुविधाओं से लैस सचिवालय बनवाया है जिसका ग्रामीणों को लाभ मिलता है। हर काम के लिए अब शहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती। - निहाल सिंह, प्रधान, ग्राम पंचायत अकबरपुर, ब्लॉक-चौमुंहा, मथुरा।


- युवाओं के लिए पंचायत भवन में पुस्तकालय बनवाया है। अनेक तरह की पुस्तकें हैं। स्पेस लैब हैं। इसमें रोबोट, ड्रोन कैमरा, माइक्रोस्कोप आदि है। पौधरोपण, जैविक खाद निर्माण इकाई, पेयजल, अच्छे रास्ते व स्वच्छता के लिए कार्य किया है। - निहारिका वर्मा, प्रधान, ग्राम पंचायत बसई मोहम्मदपुर, फिरोजाबाद।


- कस्तूरबा गांधी में स्मार्ट क्लास शुरू कराई है। आरसीसी सड़कें, पंचायत भवन बनवाया है। पौधरोपण कराने के साथ पूरे गांव में स्ट्रीट लाइटें लगवाई हैं। अंत्येष्टि स्थल बनवाए हैं। गांव में विकास दिखाई दे रहा है। सम्मान मिलने से मैं बहुत खुश हूं। - प्रमोदिनी, ग्राम प्रधान किरथुआ, करहल, मैनपुरी


- मैंने प्रधान बनने के बाद ग्राम सभा की 32 बीघा भूमि को अवैध कब्जा मुक्त कराया है। उस पर गोशाला, चारागाह और अंत्योष्टि स्थल का निर्माण कराया। सचिवालय में बच्चों के लिए निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की है। दो भव्य बरातघर बनवाए हैं। - संत प्रकाश, प्रधान, ग्राम पंचायत-आलीपुर खेड़ा, मैनपुरी।

- पंचायत में गोशाला बनवाई है। बेसहारा गोवंश से खेतों को नुकसान की समस्या कम हो गई। गांव में प्रकाश व्यवस्था है। हर दिन सफाई कार्य होता है। स्वच्छ पेयजल और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के लिए भी कार्य किए हैं। - हाकिम सिंह, प्रधान, बघा सौंनिगा, ब्लाॅक अकोला

- अपनी पंचायत में पुस्तकालय, कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, स्वराज स्थल व सीएससी बनवाए हैं। इसके अलावा स्वच्छता, नाली-सड़क व पेयजल आदि की उचित व्यवस्था कराई है। पंचायत के गांव में 100 से अधिक सोलर स्ट्रीट लाइटें लगवाई हैं। - देवानंद परिहार, प्रधान, ग्राम पंचायत विप्रावली, ब्लाॅक पिनाहट
- मैंने पंचायत में राशन की मॉडल शॉप, उप स्वास्थ्य केंद्र, आरआरसी सेंटर और पंचायत भवन का निर्माण कराया है। इसके अलावा सीसी और इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण कराया है। ग्रामीणों के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था के लिए जगह-जगह नल लगवाए हैं। - मनीष यादव, प्रधान बाईंपुर, ब्लॉक बिचपुरी





- प्रधान बनने के बाद आठ कमरों का सचिवालय बनवाया है। आरआरसी सेंटर का निर्माण कराया है। स्वच्छता के लिए शौचालयों का निर्माण कराया है। कई बड़े कार्य पाइपलाइन में हैं। जल्द शुरू हो जाएंगे। - हुकुम सिंह, प्रधान, ग्राम पंचायत कलवारी, ब्लॉक बिचपुरी



- युवाओं के लिए पुस्तकालय और खेल मैदान बनवाए हैं। निराश्रित गोवंश के लिए गोशाला, भव्य पंचायत घर, उप स्वास्थ्य केंद्र, हाट बाजार आदि का निर्माण कराया। इसके अलावा खराब पड़ी सड़कों की मरम्मत करवाई। पेयजल, स्वच्छता और पर्यावरण पर जोर है। - हिम्मत सिंह, प्रधान, ग्राम पंचायत मलपुरा, ब्लॉक अकोला






अमर उजाला और मुथूट फाइनांस की ओर से आयोजित श्रेष्ठ प्रधान सम्मान समारोह।

अमर उजाला और मुथूट फाइनांस की ओर से आयोजित श्रेष्ठ प्रधान सम्मान समारोह।

अमर उजाला और मुथूट फाइनांस की ओर से आयोजित श्रेष्ठ प्रधान सम्मान समारोह।

अमर उजाला और मुथूट फाइनांस की ओर से आयोजित श्रेष्ठ प्रधान सम्मान समारोह।

अमर उजाला और मुथूट फाइनांस की ओर से आयोजित श्रेष्ठ प्रधान सम्मान समारोह।

अमर उजाला और मुथूट फाइनांस की ओर से आयोजित श्रेष्ठ प्रधान सम्मान समारोह।

अमर उजाला और मुथूट फाइनांस की ओर से आयोजित श्रेष्ठ प्रधान सम्मान समारोह।

अमर उजाला और मुथूट फाइनांस की ओर से आयोजित श्रेष्ठ प्रधान सम्मान समारोह।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें