फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ताजमहल से कीड़ों के दाग मिटाने का काम शुरू

विज्ञापन
ताजमहल पर कीड़ों के दाग हटाते हुए एएसआई साइंस ब्रांच के कर्मचारी।
विज्ञापन
आगरा। ताजमहल पर यमुना नदी की सिल्ट और गंदगी के कारण पनपे कीड़े गोल्डी काइरोनोमस के दागों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की विज्ञान शाखा ने ने यमुना किनारे की उत्तरी दीवार पर चमेली फर्श से संगमरमर की दीवारों पर जमा हरे और काले रंग के दागों की धुलाई शुरू की है।
विज्ञापन

पहले चमेली फर्श पर मौजूद दागों को हटाया जाएगा। इसके बाद मुख्य गुंबद पर निकास द्वार के आसपास और आर्च पर काम शुरू कराया जाएगा। ऊंचाई वाले हिस्सों पर पाड़ लगाकर काम होगा। अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. स्मिता कुमार ने बताया कि हरे दागों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। इसमें कुछ वक्त लगेगा। अवकाश के दिनों में तेजी से ज्यादा कर्मियों को लगाकर सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें