फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला वालीबाॅल जिला स्तरीय ट्रायल आज

Tue, 18 Nov 2025 12:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता चित्रकूट में आयोजित की जानी है। इसके लिए मंगलावार को जिला स्तरीय ट्रायल स्पोर्ट्स स्टेडियम फरीदनगर सोरोंजी में होंगे।
विज्ञापन

उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि महिला वालीबॉल की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 22 से 25 नवंबर तक जनपद चित्रकूट में होगी। इसके लिए जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स मंगलवार को दोपहर 3 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम फरीदनगर सोरोंजी में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी आयु संबंधी प्रमाणपत्र और आधार कार्ड की मूल प्रति एवं छायाप्रति के साथ समय से पहुंच कर प्रतिभाग कर सकते है।
जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल्स में प्रतिभाग करेंगे। यह ट्रायल्स 19 नवंबर को सुबह 11 बजे से महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम अलीगढ़ में होगा। मंडल में चयनित खिलाड़ी प्रदेशीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें