फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महुअर गांव में शराब के ठेके पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, तोड़फोड़

विज्ञापन
शराब के ठेेके पर तोड़फोड़ करती महिलाएं
विज्ञापन
आगरा। गांव महुअर में देसी शराब के ठेके और कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान के विरोध में सोमवार को महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित महिलाएं लाठी-डंडे लेकर ठेके पर पहुंचीं। तोड़फोड़ करने लगीं। इससे कर्मचारी भाग खड़े हुए। कुछ लोगों ने फायदा उठाकर शराब की बोतलें लूट लीं। सूचना पर फोर्स के साथ एसीपी अछनेरा रामप्रवेश गुप्ता और आबकारी निरीक्षक अंकुर गुप्ता पहुंचे। पुलिस ने 18 महिलाओं को पकड़ा, उन्हें थाने ले जाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव महुअर में आगरा-जयपुर हाईवे पर मुनेश देवी के नाम से देसी शराब और वकील खान के नाम कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान है। सोमवार दोपहर 40-50 महिलाएं ठेके पर पहुंचीं। भीड़ ने ठेके के बाहर लगे दो बोर्ड को तोड़ दिया, दुकानों में तोड़फोड़ करते हुए हंगामा किया। हालात बिगड़ते देख सेल्समैन श्यामवीर ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें