इसमें सबसे अधिक मतदाता आगरा छावनी विधानसभा क्षेत्र में बढ़े हैं। फतेहाबाद, खेरागढ़ और एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में भी मतदाताओं की संख्या ठीकठाक बढ़ी है। बाह में सबसे कम मतदाता बढ़े हैं।
जिले में पुरुषों की तुलना में 5,835 महिला मतदाता बढ़ी हैं। सबसे अधिक आगरा छावनी में महिला मतदाता बढ़ी हैं। यहां महिला मतदाता 4,745 और पुरुष मतदाता 4,297 बढ़े हैं।
एत्मादपुर में 4,253 महिला व 3,896 पुरुष, दक्षिण में 3,066 महिला व 2,262 पुरुष, उत्तर में 2,835 महिला व 2,073 पुरुष, ग्रामीण में 4,464 महिला व 4,114 पुरुष, फतेहपुर सीकरी में 3,391 महिला व 2,826 पुरुष, खेरागढ़ में 4,079 महिला व 4,179 पुरुष, फतेहाबाद में 4,930 महिला व 3,901 पुरुष तथा बाह विधानसभा क्षेत्र में 3,219 महिला व 1,599 पुरुष मतदाता बढ़े हैं।
| विधानसभा क्षेत्र |
कुल मतदाता |
बढ़े मतदाता |
| एत्मादपुर |
4,24,919 |
8,169 |
| छावनी |
4,36,112 |
9,063 |
| दक्षिण |
3,54,181 |
5,350 |
| उत्तर |
4,00,359 |
4,929 |
| ग्रामीण |
4,00,296 |
8,598 |
| सीकरी |
3,43,452 |
6,224 |
| खेरागढ़ |
3,17,574 |
8,273 |
| फतेहाबाद |
3,06,171 |
8,840 |
| बाह |
3,25,470 |
4,832 |
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भारत सिंह ने बताया कि एक जनवरी 2019 के आधार पर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो गया है। जिले में मतदाताओं की संख्या बढ़ी है।