फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पानी को तरसीं महिलाओं का पालिका कार्यालय पर फूटा गुस्सा, 15 दिन से पानी न मिलने पर शिवपुरी की महिलाओं ने पालिका दफ्तर का घेराव कर की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। भीषण गर्मी के बीच नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर एक (शिवपुरी) में पिछले 15 दिनों से पेयजल सप्लाई पूरी तरह ठप होने पर शुक्रवार को महिलाओं का धैर्य जवाब दे गया। आक्रोशित महिलाओं ने शुक्रवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय का घेराव कर जमकर हंगामा किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तुरंत पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि पहाड़ क्षेत्र के अन्य सभी वार्डों में नियमित पानी की सप्लाई दी जा रही है, लेकिन दलित बस्ती होने के कारण शिवपुरी वार्ड के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। भीषण गर्मी में पानी न आने से सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और मासूम बच्चों को उठानी पड़ रही है। लोग दूर-दराज के इलाकों से पानी ढोने को मजबूर हैं। महिलाओं ने बताया कि 15 दिन पहले क्षेत्र में दूषित पानी सप्लाई किया गया था, जिसकी शिकायत के बाद समाधान करने की बजाय सप्लाई ही बंद कर दी गई। अधिशासी अधिकारी कार्यालय के बाहर जुटी महिलाओं ने साफ कहा कि जब तक पानी नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा। मामले में अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नलकूप (ट्यूबवेल) में तकनीकी खराबी के कारण मरम्मत का कार्य चल रहा है, जिसके चलते सप्लाई बाधित हुई है। काम पूरा होते ही जलापूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। वहीं पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद इस्लाम ने बताया उन्होंने एक महीने पहले ही पालिका अधिकारियों को नई बोरिंग कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन अफसरों की लापरवाही के चलते जनता को जल संकट से जूझना पड़ रहा है। प्रदर्शन में रामवती, पूजा, राखी, प्रीति, राधा, सुनीता, मुन्नी देवी, सोमवती, अनीता, लक्ष्मी, कुसुम, बिरजा, मान्य देवी, कमला देवी सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें