फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दरोगाओं को बड़ी जिम्मेदारी: अब संभालेंगी थाना और चौकी की कमान, पुलिस आयुक्त ने लिया इंटरव्यू

Tue, 24 Nov 2026 10:13 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में महिला उपनिरीक्षकों को थाना और चौकी प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी देने की तैयारी है। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने महिला दरोगाओं का साक्षात्कार लेकर उनकी कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता का आकलन किया।
 
विज्ञापन
महिला दरोगा सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला दरोगाओं को नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी तेज हो गई है। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने रविवार को नगर जोन में तैनात महिला उपनिरीक्षकों के साथ गोष्ठी की और उनके साक्षात्कार लिए।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने उनकी कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता का आकलन किया। इन उपनिरीक्षकों को थाना और चौकी प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पदों के लिए परखा गया। उन्होंने बताया कि यह गोष्ठी उत्तर प्रदेश पुलिस में महिलाओं की 20 फीसदी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आयोजित की गई।

इसमें महिला उपनिरीक्षकों का साक्षात्कार भी लिया गया। उनके अनुभव, कार्यक्षमता और नेतृत्व क्षमता के आधार पर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के लिए तैयार किया जा रहा है। गोष्ठी में डीसीपी सिटी, डीसीपी पूर्वी, अपराध, एडीसीपी ट्रैफिक, एसीपी हरीपर्वत, छत्ता, कार्यालय और खेरागढ़ मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें