फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: महिलाओं ने कपड़ों में छिपा लिया साड़ियों का बंडल, दुकानदार ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले; देखें वीडियो

Sun, 07 Dec 2025 12:34 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

दो महिलाएं बुर्का पहनकर खरीदारी करने पहुंची। एक दुकान से साड़ियां चोरी कर लीं। दुकानदार ने महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। 
विज्ञापन
दुकान में महिलाओं ने की चोरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में साड़ी की दुकान पर खरीदारी करने आईं दो महिलाओं ने बुर्का के अंदर 6 साड़ियां छिपा लीं। मौका पाकर दुकान से भागने लगीं। दुकानदार ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। दुकान पर काम करने वाली लड़कियों की मदद से पुलिस के हवाले कर दिया। चोरी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शाहगंज पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई में लगी है।
विज्ञापन


चारबाग निवासी सागर की शाहगंज मेन बाजार में साड़ी और सूट की दुकान हैं। उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराकर पुलिस को बताया कि शनिवार दोपहर 1 बजे उनकी दुकान पर खरीदारी करने दो महिलाएं काला बुर्का पहनकर अंदर आई थीं। दोनों महिलाओं ने कपड़े देखने के बहाने 6 साड़ियों का बंडल बुर्के के अंदर रख लिया। 

उसके बाद दोनों जाने लगीं तो उन्हें शक हुआ। पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। साड़ी बरामद कर दुकान पर काम करने वाली लड़कियों की मदद से उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। आने जाने से लेकर चोरी करने की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


">http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें