फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उत्पीड़न के खिलाफ खुलकर बोलें महिलाएं, पुलिस करेगी कार्रवाई

Thu, 28 Nov 2024 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
ट्रॉजिस्ट हॉस्टल में शिकायतें सुनतीं महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने बृहस्पतिवार को जिले का दौरा किया। उन्होंने ट्रांजिस्ट हॉस्टल में जनसुनवाई की। महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि उत्पीड़न कताई न सहें। पुलिस के पास जाएं और लिखित में शिकायत दें।
विज्ञापन


जन सुनवाई के बाद उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र मोहनपुर का निरीक्षण किया। यहां दो केंद्रों में पंजीकृत 62 बच्चों के सापेक्ष 42 बच्चे मिले। उन्होंने उपस्थित बच्चों से भावगीत, कविता सुनी, ब्लैक बोर्ड पर हिंदी के अक्षर लिखवाए। बाल विकास परियोजना अधिकारी से कहा कि जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्र समय से खुलें। पुष्टाहार वितरण में लापरवाही न बरतें।






जेल से रिहा होंगी 70 वर्ष से अधिक की चार महिला बंदी

रेनू गौड़ ने जिला कारागार का भी निरीक्षण किया। यहां उन्हें 70 वर्ष से अधिक उम्र की 4 महिला बंदी मिलीं। उनकी रिहाई के लिए नियमानुसार कार्रवाई का आदेश जेल प्रशासन को दिया। इसके अलावा महिला बैरक में साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। कहा, जो महिलाएं सिलाई-कड़ाई जानती हैं, उनके लिए सिलाई मशीन उपलब्ध कराएं। निरुद्ध महिलाओं के संग मिले दोनों बच्चों को खेल सामग्री उपलब्ध कराने और शिक्षा व्यवस्था के आदेश दिए।
विज्ञापन







दंपती को कराया एक

रेनू गौड़ ने जन सुनवाई के दौरान ग्राम सिरसा की महिला का पति से चल रहे विवाद का निपटारा कराया। दंपती ने काउंसलिंग के बाद सुलह कर ली और दोनों अपने घर साथ-साथ गए। इस दौरान सीओ करहल संतोष कुमार, डीपीआरओ यतेंद्र सिंह, महिला थानाध्यक्ष महिला हेमलता सिंह, डीपीओ हरिओम बाजपेई, वन स्टॉप सेंटर प्रबंधक कामिनी यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें