मैनपुरी। बृहस्पतिवार को राजकीय पॉलिटेक्निक छाछा के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्र छात्राओं को विद्यालय प्रधानाचार्य बिहारी लाल ने मैनपुरी रोड स्थित पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के लिए रवाना किया। पावर ग्रिड के एजीएम श्रीधर ने स्टाफ के साथ छात्र छात्राओं को जानकारी दी। पावर कंट्रोल यूनिट, पावर ट्रांसफार्मर यूनिट के बारे में छात्र छात्राओं को विस्तृत रूप से समझाया। बताया कि पावर कंट्रोलिंग ट्रांसफार्मर कैसे कार्य करता है तथा किस रेटिंग के ट्रांसफार्मर और टाइप का उपयोग किया जाता है। पावर सिंगल लाइन डायग्राम भी समझाया गया। जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन के बारे में भी तकनीकी जानकारी दी गई।