फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानूनगो की पुत्रवधू ने गोली मार दी जान, शव छोड़कर फरार हुए ससुरालीजन

Tue, 30 Jul 2019 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
मधु यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जलेसर तहसील में कार्यरत कानूनगो की पुत्रवधू ने घर में रखी रायफल से अपने पेट में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद मृतका के पति सहित सभी ससुरालीजन फरार हो गए। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने पति और अन्य ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। घटना की जानकारी पर एएसपी क्राइम, सीओ समेत कोतवाली पुलिस पहुंच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम भी बुला लिया गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। 

फिरोजाबाद थाना मक्खनपुर के गांव नगरिया बहोरनपुर निवासी सुघर सिंह यादव की पुत्री मधु यादव का विवाह 2014 में एटा थाना जलेसर निधौली चौराहा निवासी महेश बाबू यादव के पुत्र संदीप यादव के साथ हुआ था।
विज्ञापन


संदीप कासगंज में शिक्षक के पद पर तैनात है।  आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही पति-पत्नी में अनबन रहने लगी। इसके चलते सुधा अपने मायके चली गई। कुछ दिन पहले समझौते के बाद वह ससुराल पहुंची। लेकिन, पति संदीप और अन्य ससुरालीजनों का मधु से फिर विवाद होने लगा।
Trending Videos
विज्ञापन

इससे तंग आकर मधु ने सोमवार सुबह रायफल से अपने पेट में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मधु की मौत की जानकारी पति संदीप ने पुलिस और मधु के परिजनों को दी। इसके बाद पति संदीप समेत सभी ससुरालीजन फरार हो गए। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान मधु के परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने मधु की हत्या करने का आरोप पति संदीप व अन्य ससुरालीजनों पर लगाया। 

मामले की जानकारी पर सीओ जलेसर गुरमीत सिंह व एएसपी क्राइम राहुल कुमार भी मौके पर पहुंच गए। मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस अधिकारियों ने फोरेंसिक टीम को बुलाया। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का जायजा लेकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें