फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: 35 दिन से महिलाओं का आंदोलन जारी, फिर भी नहीं हटा शराब का ठेका; सिस्टम पर उठे सवाल

Tue, 18 Aug 2026 09:27 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के जयपुर हाउस स्थित आलोक नगर में रिहायशी क्षेत्र के बीच शराब का ठेका संचालित होने के विरोध में महिलाओं का धरना 35वें दिन भी जारी रहा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेके के आसपास शराबियों का जमावड़ा रहता है और अभद्र व्यवहार की घटनाओं से इलाके का माहौल खराब हो रहा है।
 
विज्ञापन
35 दिन से महिलाओं का आंदोलन जारी, फिर भी नहीं हटा शराब का ठेका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जयपुर हाउस स्थित आलोक नगर में रिहायशी इलाके के बीच संचालित शराब के ठेके के खिलाफ चल रहा महिलाओं का आंदोलन 35 वें दिन भी जारी रहा। महिलाओं के विरोध के बावजूद सिस्टम चुप्पी साधे हुए है। सोमवार को कांग्रेस के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आलोक नगर पहुंचा और अपना समर्थन जताया।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता अनुज शर्मा ने बताया कि प्रशासन के इस लापरवाह रवैये के चलते कई डॉक्टर क्षेत्र से पलायन कर चुके हैं। स्थानीय निवासी विनय यादव ने बताया कि कालोनी में ठेके के कारण सुबह से देर शाम तक असामाजिक तत्वों और शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे क्षेत्र का माहौल लगातार खराब हो रहा है।

स्थानीय निवासियों और महिलाओं के अनुसार गाड़ियों में शराब पीने, युवतियों से छेड़छाड़ व अभद्र व्यवहार की घटनाओं से तंग आकर कई डॉक्टरों व परिवारों को पलायन तक के लिए मजबूर होने की नौबत आ गई है। इसी के चलते अपने दैनिक काम-काज छोड़कर महिलाएं धरने पर बैठी हैं। बताया कि महिलाओं ने साफ कर दिया है कि जब तक ठेका बंद नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें