फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरहन में शिव मंदिर विवाद ने पकड़ा तूल, शिवभक्तों ने निकाली जनसंपर्क मुहिम; आंदोलन होगा तेज

Tue, 18 Aug 2026 09:24 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बरहन में प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण पर कथित अतिक्रमण और रास्ता बंद किए जाने के विरोध में शिव भक्तों का अनिश्चितकालीन धरना आठवें दिन भी जारी रहा। आंदोलन को तेज करने के लिए भक्तों ने घर-घर जनसंपर्क किया और कस्बे में काली पट्टी बांधकर काले झंडों के साथ रैली निकालने का आह्वान किया।
 
विज्ञापन
शिव मंदिर प्रांगण में धरना देते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बरहन कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण पर अतिक्रमण करने व रास्ता बंद कर देने के विरोध में बरहन के मेन चौराहे पर दस अगस्त से चालू किया गया अनिश्चितकालीन धरना आठवें दिन भी जारी रहा। श्री सिध्देश्वराय सिद्ध गुफा महादेव सेवा ट्रस्ट के तहत धरना दे रहे शिव भक्तों की एक टोली ने सोमवार को गांव में भ्रमण कर शिव मंदिर प्रांगण पर हो रहे अतिक्रमण की घर-घर जन संपर्क कर जानकारी दी। साथ ही आंदोलन तेज करने के लिए कस्बे में काले झंडे लेकर तथा काली पट्टी बांध कर रैली निकालने का आह्वान किया।
विज्ञापन


शिव भक्तों का आरोप है कि योगी सरकार प्रदेश में अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलवा रही है, वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता के अवैध कब्जों को संरक्षण दे रही है। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग मंदिरों और हिंदुओं की रक्षा के नाम पर ढोंग कर रहे हैं।

धरने पर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पूर्व प्रधान अनिल कुमार वर्मा, राजकुमार दीक्षित अधिवक्ता, दलवीर सिंह अधिवक्ता, अमित दीक्षित अधिवक्ता, यदुवीर सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, अमित जादौन, यशपाल सिंह, विक्रम पाल सिंह, कुलदीप सिंह धाकरे, हरवीर बघेल, शैली गौतम, कुल्ली पंडित, लक्की ठाकुर, भीकम सिंह, रिंकू गौतम, आलोक दीक्षित, देवेश गौतम, संकेत गौतम, गोविंद वर्मा, रोहित सिंह, मनोज गौतम आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें